Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»केन्या और अफ्रीकी चीतों को रहना होगा बाड़ों में बंद
    मध्यप्रदेश

    केन्या और अफ्रीकी चीतों को रहना होगा बाड़ों में बंद

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केन्या और अफ्रीकी चीतों को रहना होगा बाड़ों में बंद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र चीतों के लिए बेहद मुफीद होने से अब उनके लिए नया ठिकाना गांधी सागर अभ्यारण्य को बनाया जा रहा है। इसमें जरुरी सभी तरह की सुविधाएं जुटाने के साथ ही अब चीतों के आने का इंतजार किया जा रहा है।यहां पर केन्या या फिर दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए जाने हैं। इन चीतों को यहां आने के बाद अपने बाड़ों में ही बंद रहना पड़ेगा। इसकी वजह है इस अभ्यारण को उनके ब्रीडिंग सेंटर के रुप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस अभ्यारण में बाड़े तो पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। इसके बाद चीतों के मनपंसद भोजन के लिए चीतल और हिरण भी लगातार दूसरे अभ्यरणों से ले जाकर छोड़े जा रहे हैं। इसके अलावा चीतों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल भी बनाया गया है। केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद चीतों को केनिया या दक्षिण अफ्रीका से लाया जाएगा। चीतों के लिए तैयार हो रहा गांधी सागर अभयारण्य कूनो से अलग रहेगा। यहां चीतों की ब्रीडिंग पर फोकस रहेगा। यहां आने वाले चीतों को खुले जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा। गांधी सागर में चीतों को ब्रीडिंग के लिए लाया जा रहा है। गांधी सागर में जब चीतों की संख्या ज्यादा हो जाएगी, तो इन्हें कूनो में भी शिफ्ट किया जा सकता है। जबकि कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाना है। इन्हें खुले वनक्षेत्र में छोड़े जाने के लिए चीता कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है । कूनो के चीतों को जल्द ही खुले जंगल में छोड़े जाने की तैयारी है। इन्हें खुले जंगल में छोड़े जाने की अनुमति केंद्र से मिल चुकी है। इधर, गांधी सागर अभ्यारण्य में पहली खेप में 6 चीतों को लाया जाएगा, इनमें 3 नर और 3 मादा चीते आएंगे। चीतों के लिए गांधी सागर अभ्यारण्य में 64 वर्ग किमी में 8 बाड़े बनकर तैयार हो चुके हैं। इनके लिए 364 वर्ग किमी का कोर एरिया भी बनाया जा चुका है।

    900 वर्ग किमी में बनेगा बफर जोन
    केंद्र सरकार ने गांधी सागर अभयारण्य की सीमा के बाहर 3 किमी के क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन बनाने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इधर, गांधी सागर अभयारण्य के आसपास मंदसौर, नीमच जिले के रिजर्व फॉरेस्ट के 900 वर्ग किमी को बफर जोन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे गांधी सागर अभयारण्य में वन्य जीव को विचरण के लिए 1300 वर्ग किमी का दायरा मिल जाएगा। वन विभाग का मानना है कि भविष्य में चीतों, चीतल के स्वच्छंद विचरण के लिए गांधीसागर अभयारण्य का बड़ा होना काफी जरूरी है। गौरतलब है कि गांधी सागर अभयारण्य वर्तमान में पूर्व दिशा में राजस्थान के कोटा जिले के रावतभाटा व भैंसरोडगढ़़ सेंचुरी से मिलता है। उत्तर में नीमच जिले के साथ ही राजस्थान का चित्तौडगढ़़ जिला है।

    65 लाख से बन रहा आधुनिक केयर यूनिट
    गांधी सागर अभयारण्य में चीतों के लिए आधुनिक केयर यूनिट भी तैयार हो रही है। इस आधुनिक यूनिट पर करीब 65 लाख रुपए का खर्च हो रहे हैं। आधुनिक केयर यूनिट का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इससे चीतों को हर तरह का इलाज गांधी सागर अभयारण्य में ही मिल जाएगा। यहां वन्य प्राणियों में तेंदुआ, भेडिय़ा, सियार, भारतीय लोमड़ी, धारीदार लकड़बग्घा, रीछ जैसे वन्य जीव विचरण रहते हैं। ऊदबिलाव, गिद्ध, नीलगाय, हायना, जेकल जैसी कई प्रजातियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार गांधी सागर में मनुष्य का हस्तक्षेप अधिक नहीं होने से यह वन्य जीवों के लिए अच्छी जगह बना हुआ है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.