Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर में निकली पदयात्रा, सीएम साय बोले–’ सभी को समझना जरूरी, विरासत में टिकी है संविधान की नींव’
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर में निकली पदयात्रा, सीएम साय बोले–’ सभी को समझना जरूरी, विरासत में टिकी है संविधान की नींव’

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर में निकली पदयात्रा, सीएम साय बोले–’ सभी को समझना जरूरी, विरासत में टिकी है संविधान की नींव’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    संविधान दिवस के अवसर पर पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रायपुर मे पदयात्रा भी निकाली जा रही है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई नेता शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी.

    उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों ने संविधान निर्माण में योगदान दिया, उनको नमन करता हूं. सीएम साय ने कहा, पीएम मोदी ने राष्ट्र स्तरीय हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान टैग लाइन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की है. जन-जन को संविधान की जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद देता हूं. 75 वर्ष बाद भी हर व्यक्ति को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है. बस्तर या अमुझमाड़ तक ये सीमित नहीं है, पढ़े लिखे लोगों को भी अपने संवैधानिक अधिकारो की जानकारी नहीं है. संविधान सदियों के संघर्ष उपलब्धियों का प्रतिफल है इसलिए समझना जरूरी है. संविधान की नींव विरासत में ही टिकी है.

    कुछ लोगों ने संविधान के खतरे में होने का फैलाया भ्रम : साय
    सीएम ने कहा, हमारे संविधान निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों की बात की है. राम सीता लक्ष्मण की तस्वीर अनकित की है. समझना होगा कि संविधान निर्माताओं ने क्या संदेश दिया है. भारतीय संस्कृति के साथ संविधान को आगे ले जाना है. संविधान से 370 हटा, लैंगिग समानता क़ानून लागू किए, समय समय पर आवश्यकता के अनुसार बदलाव किए. इससे कुछ लोगों ने देश में संविधान के ख़तरे में होने का भ्रम फैलाया. ये वही लोग हैं, जिन्होंने आपातकाल लागू कर देश को ख़तरे में डाला. कुर्सी के लिए इन्होंने संविधान में बदलाव किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश का संविधान सर्वोच्च है. बीजेपी ने सबका संविधान निर्माता के साथ संरक्षकों का सम्मान किया है. छत्तीसगढ़ में भी सभी वर्गों के विकास के लिए बीजेपी काम कर रही है. इस मौके पर स्कूली बच्चों के लिए संविधान से जुड़े प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है. संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पदयात्रा निकाली जा रही है. इसमें मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री केदार कश्यप, दयालदास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा समेत अन्य नेता शामिल हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.