Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»टीम इंडिया 27 नवंबर को पर्थ से कैनबरा रवाना होगी, गौतम गंभीर की भारत वापसी की खबर
    खेल

    टीम इंडिया 27 नवंबर को पर्थ से कैनबरा रवाना होगी, गौतम गंभीर की भारत वापसी की खबर

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया 27 नवंबर को पर्थ से कैनबरा रवाना होगी, गौतम गंभीर की भारत वापसी की खबर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पर्थ टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर भारतीय कोच गौतम गंभीर से जुड़ी है, जो वापस इंडिया लौट रहे हैं. गंभीर के अचानक से वापस लौटने की वजहों का तो खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसके पीछे की वजह निजी है. अब सवाल है कि गंभीर के इंडिया लौटने के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को कोच कौन करेगा?

    पिंक बॉल टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाना है. ये मुकाबला 6 से 10 दिसंबर के बीच एडिलेड में खेला जाना है. अच्छी बात ये है कि गौतम गंभीर पिंक बॉल टेस्ट के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे.

    BCCI को कर चुके थे इन्फॉर्म

    BCCI से जुड़े सूत्रों के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि गंभीर ने अपने भारत लौटने को लेकर जानकारी दी थी. ये भी बताया था कि वो दूसरे टेस्ट से पहले टीम को जॉइन कर लेंगे. उन्होंने अपने वापस लौटने की वजह निजी बताई है.

    27 नवंबर को पर्थ से कैनबरा जाएगी टीम

    पर्थ में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद अब टीम इंडिया कैनबरा के लिए कूच करेगी. वो 27 नवंबर को कैनबरा रवाना होगी, जहां उसे दो दिनी पिंक बॉल अभ्यास मैच खेलना है. ये मुकाबला शनिवार से शुरू होगा. गौतम गंभीर की गैर-मौजूदगी में भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ जैैसे असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर, बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल, फील्डिंग कोच टी. दिलीप ट्रेनिंग सेशन पर नजर रखेंगे.

    रोहित भी निजी वजहों से रहे थे बाहर

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी निजी वजहों के चलते ही टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे थे. इसी वजह से वो पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. रोहित की वो निजी वजह उनके दूसरे बच्चे के जन्म से जुड़ी थी. बहरहाल, अब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. उन्होंने वहां पिक बॉल से अभ्यास भी शुरू कर दिया है. अब दूसरे टेस्ट से पहले अगर गंभीर भी पहुंच जाएं तो फिर टीम इंडिया के नजरिए से बल्ले-बल्ले हो जाएगी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.