Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»RCB में हो सकता है बड़ा टकराव, दो दुश्मन खिलाड़ियों को टीम में किया गया शामिल
    खेल

    RCB में हो सकता है बड़ा टकराव, दो दुश्मन खिलाड़ियों को टीम में किया गया शामिल

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    RCB में हो सकता है बड़ा टकराव, दो दुश्मन खिलाड़ियों को टीम में किया गया शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी खत्म हो गई है। इस नीलामी में हर फ्रेंचाइजी ने अपनी पसंद के खिलाड़ी खरीदे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने नीलामी के पहले दिन तो ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाई, लेकिन दूसरे दिन ये टीम काफी एक्टिव रही। हालांकि, जाने-अनजाने में फ्रेंचाइजी ने दो दुश्मानों को अपनी टीम में शामिल कर लिया है और इन दोनों को संभालना फ्रेंचाइजी के लिए मुश्किल हो सकता है।

    आरसीबी ने दो दुश्मानों को टीम में शामिल किया है इस बात का खुलासा उसके अपने ही एक वीडियो से हुआ है। आरसीबी अभी तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीती है। इस बार नीलामी में जिस तरह से इस टीम ने प्रदर्शन किया उसकी काफी आलोचना हो रही है।

    आरसीबी ने इस बार हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल को अपनी टीम में जोड़ा है। उनके लिए फ्रेंचाइजी ने 5.75 करोड़ की कीमत अदा की है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने स्वप्निल सिंह के लिए आरटीएम यूज किया था और 50 लाख रुपये की कीमत में उन्हें अपने साथ जोड़ा। दोनों के इस टीम में शामिल होने के बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों ने भी तूल पकड़ लिया है। आरसीबी ने स्वप्निल का जो वीडियो पोस्ट किया है उससे इस बात का खुलासा हुआ है।

    इस वीडियों में स्वप्निल बता रहे हैं कि वह भारत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं और जब बड़ौदा टीम के सेलेक्शन की बात आई तो उन्हें उनके कप्तान ने बताया कि उनकी टीम में जगह नहीं हे। उस समय बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या थे।
    उन्होंने कहा, "मैंने बड़ौदा के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 2019 में मैं सीमित ओवरों में भारत का नंबर-2 या नंबर-3 ऑलराउंडर था। इसके बाद 2020 में कोविड आ गया। इसके बाद बड़ौदा की टीम का सेलेक्शन होना था। मैं लगातार खेल रहा था तो मुझे लगा कि मेरा सेलेक्शन हो जाएगा। मैं अपने कप्तान से मिला जिन्होंने मुझसे कहा कि मेरी टीम में जगह नहीं है। तो मैंने उनसे सीधा कह दिया कि मैं भारत के टॉप ऑलराउंडरों में से एक हूं तो फिर मेरी जगह कैसे नहीं बनती? उन्होंने कहा कि मेरी जगह किसी युवा खिलाड़ी को दी गई है। मैंने इस बात को कबूल कर लिया।"

    क्रुणाल और दीपक हुड्डा की लड़ाई

    हालांकि ये पहली बार नहीं है कि आईपीएल में क्रुणाल एक ही टीम में अपने दुश्मन के साथ खेल रहे होंगे। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स में थे और इस टीम में दीपक हुड्डा थे। दीपक हुड्डा से भी क्रुणाल लड़ाई हो चुकी थी। वह भी बड़ौदा के लिए खेलते थे और फिर राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने लगे थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.