Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»लिथुआनिया में बड़ा विमान हादसा, DHL का कार्गो विमान मकान पर गिरा, 1 की मौत
    विदेश

    लिथुआनिया में बड़ा विमान हादसा, DHL का कार्गो विमान मकान पर गिरा, 1 की मौत

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लिथुआनिया में बड़ा विमान हादसा, DHL का कार्गो विमान मकान पर गिरा, 1 की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जर्मनी की पार्सल एवं कूरियर सेवा प्रदान करने वाली DHL कंपनी का एक कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह घटना 25 नवंबर (सोमवार) की है। यह हादसा लिथुआनिया की राजधानी के पास हुआ। विमान एक मकान के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

    इस हादसे में प्लेन में सवार तीन लोग बच गए। एलआरटी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना के बाद दो लोगों के अपस्ताल ले जाया गया, जबकि एक को मृत घोषित कर दिया गया। मालवाहक विमान के साथ यह हादसा एयरपोर्ट के पास दो मंजिला मकान के ऊपर हुआ। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

    लिथुआनिया एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान की पहचान जर्मनी के लीपजिंग से विलनियस हवाई अड्डे के लिए उड़ाने भरने वाले डीएचएल मालवाहक विमान के तौर पर की है। घटना के तुरंत बाद मौके पर दमकल की सेवा प्रदान की गई। इसी के साथ अन्य आपाताकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया। शुरुआती जांच में अभी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का नहीं पता चल सका है।

    जानकारी दें कि डीएचएल ग्रुप का मुख्यालय जर्मनी के बॉन में स्थित है। इस घटना के तुंरत बाद कंपनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। डीएचएल के विमानों का संचलान मैड्रिड में स्थित 'स्विफ्टएयर' करती है। बताया जा रहा है कि जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह करीब 31 साल पुरान था। इस प्रकार के विमान को एक्सपर्ट्स पुराना ढांचा मानते हैं। हलांकि, कई मालवाहक विमान इससे भी पुराने हैं।

    इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर जनरल पोजेला ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये प्लेन एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर गिरा। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ये विमान करीब 100 मीटर तक फिसला। वहीं, विमान का कुछ हिस्सा एक आवासीय मकान से जा टकराया, जिस कारण मकान के कुछ हिस्सों में आग लग गई थी। हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद मकान में रह रहे लोग निकलने में सफल रहे।

    कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्लाइट-ट्रैकिंग डाटा से पता चलता है कि विमान ने एयरपोर्ट के उत्तर की ओर मुड़ते हुए लैडिंग की कोशिश की।इससे पहले ही वह रनवे से करीब 1 मील दूर से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.