Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी के काफिले के वाहन आपस में टकराए, सुरक्षित हैं मंत्री
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी के काफिले के वाहन आपस में टकराए, सुरक्षित हैं मंत्री

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी के काफिले के वाहन आपस में टकराए, सुरक्षित हैं मंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंबिकापुर.

    महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। अंबिकापुर – रामानुजंगज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर के चरगढ़ के समीप सामने से आ रही हाइवा से बचने फालो वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसमें मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की वाहन भी शामिल थी। उनके वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं।

    राजपुर में स्वास्थ्य जांच के बाद वे कुसमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी राजपुर पहुंच गए थे। घटनास्थल से लेकर राजपुर तक अफरातफरी मची रही। राजपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रविवार को कुसमी में बिरसा मुंडा स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित था। इसी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को शामिल होना था। दोपहर में अंबिकापुर होते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला कुसमी के लिए रवाना हुआ था और चरगढ़ के पास दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को तत्काल राजपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की।

    मंत्री बोलीं – सब सुरक्षित, अचानक हुआ हादसा

    बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री व प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सभी के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से हम सभी सुरक्षित हैं। छोटी सी घटना थी। हम सभी ठीक हैं। जब घटना हुई तो मुझे झपकी आ गई थी। अचानक यह हादसा हुआ। मुझे बताया गया कि एक हाइवा ने असुरक्षित तरीके से क्रास किया। उसी दौरान गाड़ियां आपस में टकरा गई।

    जर्जर हो चुकी है सड़क

    छत्तीसगढ़ से झारखंड को जोड़ने वाली अंबिकापुर – रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से उधड़ चुकी है। अंतरराज्यीय मार्ग होने के कारण वाहनों का दबाव भी अत्यधिक होता है। जर्जर सड़क पर गड्ढों से बचने चालक वाहनों को भी असुरक्षित तरीके से चलते हैं। इस कारण दुर्घटना की संभावना हर पल बनी रहती है।

    पार्षद ने किया अपने वार्ड के मितानिनों को सम्मानित

    नईदुनिया न्यूज़, अंबिकापुर: मितानिन दिवस के अवसर पर नवागढ़ वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद फौजिया नाज इदरीशी कांग्रेस नेता बाबर इदरीशी ने अपने वार्ड की मितानिनों का शाल ,श्रीफल व डायरी पेन देकर स्वागत किया। सभी को मिठाई खिलाई व उनके बेहतर कामों के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में वार्ड की मितानिन सरिता गुप्ता, हसीन खान ,कोमल कश्यप, मंजू केरकेट्टा, संगीता पैकरा सहित अरशद,मोनू, नानू सोनी ,परवीन, नाजिया, परवीन सहित अन्य उपस्थित थे। पार्षद फौजिया नाज इदरीशी ने कहा कि मितानिनों ने अपने काम से नाम कमाया है। लोगों की निस्वार्थ सेवा कर उन्हें जागरूक करने में प्रमुख भूमिका इन मितानिनों की है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: नीति आयोग बैठक में CM धामी का विजन: वेलनेस-ग्रीन एनर्जी पर जोर, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति समर्थन की मांग….

    June 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.