Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»इस्लामाबाद में लॉकडाउन; इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से घबराई सरकार, सड़कों और इंटरनेट पर प्रतिबंध
    विदेश

    इस्लामाबाद में लॉकडाउन; इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से घबराई सरकार, सड़कों और इंटरनेट पर प्रतिबंध

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस्लामाबाद में लॉकडाउन; इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से घबराई सरकार, सड़कों और इंटरनेट पर प्रतिबंध
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के हजारों कार्यकर्ता रविवार को इस्लामाबाद की तरफ कूच कर गए। PTI ने गुलामी की जंजीरें तोड़ने के लिए लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। इस्लामाबाद में PTI कार्यकर्ता डी-चौक पर धरना देंगे।

    इस्लामाबाद में लॉकडाउन जैसी स्थिति
    देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि हर हाल में इस्लामाबाद की सुरक्षा की जाएगी। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर जत्थे के साथ पेशावर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। छावनी बन चुकी राजधानी इस्लामाबाद में लॉकडाउन जैसी स्थिति है।

    चप्पे-चप्पे पर सेना तैनात
    जगह-जगह अर्धसैनिक बल और अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रमुख सड़कें सील करने के साथ ही कई क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। पुलिस किसी को भी इस्लामाबाद में प्रवेश नहीं करने दे रही है। रावलपिंडी के फैजाबाद से इस्लामाबाद में प्रवेश कर रहे 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    कई बार हिंसक प्रदर्शन कर चुके PTI कार्यकर्ता
    इमरान के सत्ता से हटने के बाद प्रदर्शनों के माध्यम से PTI कार्यकर्ता कई बार संकट पैदा कर चुके हैं। इस बार बैरिकेडिंग हटाने के लिए कार्यकर्ता बुल्डोजर और भारी मशीनों से लैस हैं। शनिवार रात पुलिस ने बैरिकेड हटाने वाली मशीनों पर फायरिंग की और आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क PTI कार्यकर्ताओं ने पुलिस के इस प्रयास को विफल कर दिया। बता दें कि इमरान ने 2022 में असली आजादी मार्च किया था।

    इमरान की गिरफ्तारी पर भी हुआ था बवाल
    2023 में इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और आगजनी की थी। एक बार प्रदर्शन करने इस्लामाबाद आ रहे इमरान को गोलियां लगी थीं। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान भी PTI ने प्रदर्शन आहूत कर विषम स्थिति पैदा कर दी थी।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन….

    February 27, 2026

    व्यावहारिक कौशल से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सक निभाएंगे अग्रणी भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    February 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात: 30.59 करोड़ की 9 सड़कों को मिली मंजूरी, आवागमन के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा….

    February 27, 2026

    स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.