Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IPL 2025 की कप्तानी पर बड़ा फैसला, ज्यादातर टीमों ने नीलामी के पहले दिन ही ले लिया फैसला.
    खेल

    IPL 2025 की कप्तानी पर बड़ा फैसला, ज्यादातर टीमों ने नीलामी के पहले दिन ही ले लिया फैसला.

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2025 की कप्तानी पर बड़ा फैसला, ज्यादातर टीमों ने नीलामी के पहले दिन ही ले लिया फैसला.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पहले दिन 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए. 72 खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें नई टीम मिली और कईयों को अपनी पुरानी टीम के साथ बने रहने में कामयाबी. मगर क्या आप जानते हैं कि IPL 2025 में सभी 10 टीमों की कप्तानी करता कौन दिखेगा? वैसे तो इसे लेकर अभी कई टीमों को आधिकारिक ऐलान करना बाकी है. लेकिन, अनुमान के मुताबिक स्थिति लगभग साफ है कि IPL 2025 में किस टीम की कमान कौन संभालने वाला है? ये कयास इसलिए भी लग रहे हैं क्योंकि IPL 2025 का रिटेंशन हो या मेगा ऑक्शन टीमों ने, उन खिलाड़ियों पर करोड़ों लुटाए हैं.

    199.35 करोड़ में 10 कप्तान!
    आइए अब जरा जान लेते हैं कि किस टीम की कप्तानी कौन करता दिख सकता है? सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि IPL 2025 की 10 टीमों ने मिलकर 199.35 करोड़ रुपये उन खिलाड़ियों पर खर्च किए हैं. तो कप्तानी करने वाले वो कौन-कौन से चेहरे हो सकते हैं, अब जरा वो भी जान लीजिए.

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में इस टीम ने ऋषभ पंत को खरीदने के लिए मानों तिजोरी ही खोल दी. उसने पंत पर 27 करोड़ रुपये लुटाते हुए सिर्फ इस सीजन का ही नहीं बल्कि पूरे आईपीएल इतिहास का ही सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. लखनऊ ने पंत पर इतने रुपये खर्च किए हैं तो जाहिर है वो कीपिंग और बैटिंग के अलावा उनमें अपना कप्तान भी देख रहा होगा. बड़ी बात ये है कि पंत के पास आईपीएल में पहले कप्तानी का अनुभव रहा है.

    दिल्ली कैपिटल्स ( DC)- केएल राहुल के नजरिए से देखें तो IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 3 करोड़ का नुकसान है. पिछले सीजन में उन्हें LSG से 17 करोड़ मिल रहे थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये सस्ते में अच्छी डील है. क्योंकि उसे 14 करोड़ खर्च करके ही कीपर, बल्लेबाज और कप्तान तीनों का विकल्प मिल गया है. राहुल पिछले सीजन में LSG के कप्तान थे.

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- ऋतुराज गाायकवाड़ पीली जर्सी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हो सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ऋतुराज पिछले सीजन में भी इस टीम की कमान संभालते दिखे हैं और दूसरा CSK ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में IPL 2025 के लिए रिटेन भी किया है.

    पंजाब किंग्स (PBKS): आईपीएल 2025 केे मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी पर्स के साथ उतरी पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर पर खुलकर पैसे लुटाए. उसने 26.75 करोड़ रुपये में उन्हें खुद से जोड़ा है. अय्यर पिछले सीजन अपनी कप्तानी में KKR को चैंपियन बना चुके हैं. ऐसे में समझना मुश्किल नहीं कि अब पंजाब किंग्स ने जो उनकी इतनी महंगी बोली लगाई है, वो क्यों है? IPL 2025 में श्रेयस अय्यप पंजाब किंग्स की कप्तानी करते दिख सकते हैं.

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): इस टीम ने तब हैरान कर दिया जब श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए जी-जान से जुटी नहीं दिखी. लेकिन, दूसरे अय्यर यानी वेंकटेश अय्यर पर इसने 23.75 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. चौंकाने वाली बात वैसे ये भी रही कि वेंकटेश को इतने पैसे मिले क्यों? लेकिन, हो सकता है कि KKR उन्हें कप्तान बनाने की सोच रही हो. खुद वेंकटेश अय्यर ने भी ऑक्शन में बिकने के बाद ऐसा कहते दिखे कि वो कप्तानी करने के लिए तैयार है.

    गुजरात टाइटंस (GT): गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पिछले सीजन में भी थे और IPL 2025 में भी होंगे. गुजरात फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16.50 करोड़ में अगले सीजन में रिटेन किया है.

    राजस्थान रॉयल्स (RR): इस टीम के पास भी अपना कप्तान संजू सैमसन के तौर पर पहले से है. IPL 2025 के लिए राजस्थान ने संजू को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में काव्या मारन भले ही नामचीन खिलाड़ियों पर बोली लगाती दिखी हों. लेकिन, उनकी टीम के कप्तान IPL 2025 में भी पैट कमिंस ही होंगे, जिन्हें वो 18 करोड़ में पहले ही रिटेन कर चुकी हैं.

    मुंबई इंडियंस (MI): आईपीएल 2025 के रिटेंशन में ही मुंबई इंडियंस भी अपने कप्तान की स्थिति साफ कर चुका है. उसने हार्दिक को 16.35 करोड़ में रिटेन किया है.

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन RCB ने एक भी ऐसा खिलाड़ी नहीं खरीदा जिन्हें देखकर कहा जाए कि वो उस टीम की कप्तानी कर सकता है. ऐसे में सवाल है कि कहीं इस टीम का इरादा विराट कोहली को तो कप्तानी सौंपने का नहीं, जिन्हें इसने 21 करोड़ में रिटेन किया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.