Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली मेट्रो फेज-4 की देरी का खतरा, सरकार से 7200 करोड़ रुपये की मांग
    राज्य

    दिल्ली मेट्रो फेज-4 की देरी का खतरा, सरकार से 7200 करोड़ रुपये की मांग

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली मेट्रो फेज-4 की देरी का खतरा, सरकार से 7200 करोड़ रुपये की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: DMRC को दिल्ली सरकार से 7200 करोड़ रुपये की दरकार है। इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक (MD) ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि यदि समय पर राशि उपलब्ध नहीं कराई गई, तो फेज-4  के तहत निर्माणाधीन कॉरिडोर में देरी होगी। इससे लागत में भी बढ़ोतरी होगी।

    2026 में पूरा होने का लक्ष्य
    दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत आरके आश्रम से जनकपुरी (पश्चिम), एरोसिटी-तुगलकाबाद और मुकुंदपुर से मौजपुर का निर्माण कार्य चल रहा है। तीनों कॉरिडोर को 2026 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। दोनों कॉरिडोर को इसी साल मार्च में केंद्र सरकार ने मंजूरी दी थी। इसके अलावा रिठाला से नाथूपुर तक एक और कॉरिडोर बनाने की संभावना है, लेकिन इसे अभी केंद्र सरकार से आवश्यक मंजूरी नहीं मिली है।

    दिल्ली मेट्रो फेज-4 की लागत 24,948 करोड़ रुपये
    DMRC के MD ने पत्र में कहा कि 62 किलोमीटर की लंबाई वाले फेज-4 के तीन निर्माणाधीन कॉरिडोर की लागत 24,948 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए नियमित रूप से धन की आवश्यकता है। इसके साथ 47 किलोमीटर से अधिक की लंबाई वाले तीन अन्य कॉरिडोर के लिए भी धन की आवश्यकता है। बताया जा रहा है कि पत्र में MD ने कहा है कि समय पर धनराशि जारी करने की जरूरत है, ताकि परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके।

    दिल्ली सरकार से 376 करोड़ रुपये की मांग
    दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से मेट्रो के फेज-4 के निर्माणाधीन कॉरिडाेर के लिए डबल डेकर वायडक्ट का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में DMRC ने दिल्ली सरकार से लोक निर्माण विभाग को 376 करोड़ रुपये जारी करने के लिए भी कहा है। यह डबल डेकर वायडक्ट के ऊपरी हिस्से पर मेट्रो चलेगी जबकि नीचे वाले हिस्से पर यातायात चलेगा। राजधानी में इस तरह के तीन डबल डेकर वायडक्ट का निर्माण होना है। इसमें एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर संगम विहार व अंबेडकर नगर स्टेशनों के बीच 2.4 किलोमीटर लंबा वायडक्ट, आजादपुर व रानी झांसी रोड चौराहे के बीच डबल डेकर वायडक्ट करीब 2.2 किलोमीटर लंबा होगा और भजनपुरा व यमुना विहार के बीच वाला वायडक्ट करीब 1.4 किलोमीटर लंबा होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.