Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»महाराष्ट्र में सीएम का शपथ ग्रहण आज ? सीएम पद के लिए भाजपा का पलड़ा भारी 
    राजनीती

    महाराष्ट्र में सीएम का शपथ ग्रहण आज ? सीएम पद के लिए भाजपा का पलड़ा भारी 

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में सीएम का शपथ ग्रहण आज ? सीएम पद के लिए भाजपा का पलड़ा भारी 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई ।  महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद महायुति सरकार का शपथ समारोह आज आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि  केवल मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी बनने वालों के शपथ लेने की संभावना है। कैबिनेट में और कौन शामिल होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि महायुति नेता और भाजपा नेतृत्व यह तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों की मानें तो 132 सदस्यों वाली भाजपा सीएम पद की दावेदार है। भाजपा का पलड़ा भारी है। शिंदे-पवार की पार्टियों को डिप्टी सीएम से संतोष करना पड़ सकता है। हालांकि दोनों सीएम की दौड़ में शामिल हैं। 

    चुनाव में 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी
    महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किये गए। महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है। देखा जाए तो महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस ही सीएम बनें। वहीं एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी में से किसी नेता को डिप्टी सीएम का पद दे दे सकते हैं। वजह ये है कि वे वर्तमान में सीएम पद पर मौजूद हैं। ऐसे में वे चाहेंगे कि उनकी पार्टी का कोई नेता डिप्टी सीएम बने। अजित पवार नई सरकार में डिप्टी सीएम बन सकते हैं। विपक्षी महा विकास आघाड़ी सिर्फ 49 सीट ही जीत सका। बीजेपी नेता बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाज के सभी वर्गों ने भाजपा का समर्थन किया। राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि महायुति नेता और भाजपा नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। उन्होंने कहा आज नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मीटिंग हुई है। हालांकि, मुख्यमंत्री कौन बनेगा उसे लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.