Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»लाभ तो छोड़ो… कंगाली ही लगेगी हाथ! अगर घर में गलत दिशा में लगा है मनी प्लांट!
    धर्म

    लाभ तो छोड़ो… कंगाली ही लगेगी हाथ! अगर घर में गलत दिशा में लगा है मनी प्लांट!

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाभ तो छोड़ो… कंगाली ही लगेगी हाथ! अगर घर में गलत दिशा में लगा है मनी प्लांट!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सनातन धर्म में कुछ घरेलू पौधे बहुत शुभ माने गए हैं. फिर चाहें वो तुलसी हो, क्रासुला हो, बांस हो या फिर मनी प्लांट का पौधा हो. ये न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि घर की निगेटिविटी भी दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए लोग घर बनवाने के बाद इनमें से कोई भी पौधे को घर में जरूर लाते हैं. अगर बात मनी प्लांट की करें तो ये पौधा धन प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है. हालांकि, कई लोग जानकारी के अभाव में मनी प्लांट को कहीं भी और किसी भी दिशा में लगा देते हैं. ऐसी स्थिति में लाभ तो छोड़ो घर में कंगाली आने लगती है. अब सवाल है कि आखिर घर में मनी प्लांट किस दिशा में लगाएं? गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने से जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

    ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, किचन से लेकर बेडरूम, वॉशरूम के साथ ही घर में रखने वाले पौधों को लेकर भी दिशाओं का बहुत महत्व बताया गया है. अगर इन पौधों को सही दिशा में न लगाया जाए, तो यह घर में नकारात्मकता का प्रसार सकते हैं. इन्हीं में से एक है मनी प्लांट का पौधा. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के कई महत्व बताए गए हैं. इसलिए मनी प्लांट को लगाने से पहले नियमों की जानकारी होना जरूरी है.

    मनी प्लांट लगाने की सही दिशा क्या?

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण में लगाना शुभ माना जाता है. इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं और इस दिशा के देवता भगवान गणेश हैं. इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. आर्थिक लाभ होता है. इसके साथ ही मनी प्लांट को कभी भी घर के उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण की तरफ बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए.

    घर में कौन सी दिशा में न लगाएं मनी प्लांट

     उत्तर-पूर्व दिशा का प्रतिनिधि बृहस्पति करते हैं और यह शुक्र के विरोधी माने जाते हैं. इसलिए मनी प्लांट को इस दिशा में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. इसके अलावा घर के पश्चिम और पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

    मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

    1- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखा मनी प्लांट का पौधा कभी भी नहीं सूखना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि यदि घर में लगा मनी प्लांट सूख रहा है तो यह घर की आर्थिक स्थिति को हानि पहुंचा सकता है. इसलिए मनी प्लांट के पौधे को नियमित रूप से पानी देना चाहिए और इसके सूखे पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए.

    2. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है. इसलिए यह बढ़ते-बढ़ते जमीन तक भी पहुंच जाता है. लोगों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि यह पौधा कभी भी जमीन को छू ना पाए. यह अशुभ माना जाता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.