Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-मुंगेली में कोटवार के ‘ऐसी लागी लगन’ गीत पर तहसीलदार ने तबले से दी ताल, कलेक्टर-एसपी ने लिया आनंद
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-मुंगेली में कोटवार के ‘ऐसी लागी लगन’ गीत पर तहसीलदार ने तबले से दी ताल, कलेक्टर-एसपी ने लिया आनंद

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-मुंगेली में कोटवार के ‘ऐसी लागी लगन’ गीत पर तहसीलदार ने तबले से दी ताल, कलेक्टर-एसपी ने लिया आनंद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंगेली.

    जिले के कोटवारों के सम्मान में प्रशासन एवं पुलिस ने सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें कोटवारों की सजगता और सक्रिय भूमिका को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने न सिर्फ सराहना की, बल्कि उन्हें शॉल, श्रीफल व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित भी किया. इस दौरान कोटवारों ने गीत संगीत की प्रस्तुति भी दी. ग्राम सुरेठा के कोटवार सुंदर दास ने हारमोनियम वादन करते हुए ‘‘ऐसी लागी लगन’’ गीत गाया और सरगांव के तहसीलदार अतुल वैष्णव ने ‘‘तबले’’ पर संगत किया.

    संगीतमय माहौल को देखते हुए कलेक्टर राहुल देव एवं एसपी भोजराम पटेल भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ बैठकर सुमधुर गीत-संगीत का आनंद लिया. इसी तरह कोटवार संघ के अध्यक्ष संतोष मानिकपुरी ने ‘‘जय छत्तीसगढ़ गीत’’ पर मनमोहक प्रस्तुति दी.
    क्या था पूरा कार्यक्रम
    जिला एवं पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाले कोटवारों को सम्मानित करने और स्थानीय प्रशासन में उनकी भूमिका को रेखांकित करने जिला मुख्यालय स्थित सतनाम भवन में ‘‘मोर पहचान, मोर सम्मान’’ थीम पर कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के गांवों से आए कोटवारों ने भाग लिया.
    कोटवारो को लेकर क्या बोले कलेक्टर
    सम्मेलन में कलेक्टर राहुल देव ने कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कोटवारों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आप सभी जिला और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि है। गांव में अपना प्रभाव बनाने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें। वर्दी की गरिमा और सम्मान को बनाए रखें। आपकी दोहरी जिम्मेदारी है। आप प्रशासन की रीढ़ है। कहीं भी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने कानून व्यवस्था महत्वपूर्ण होती है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूती देने के लिए आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। कोटवारों की महत्वपूर्ण सूचना से कोई बड़ी घटना टल सकती है, इसलिए अपने कार्यों को गंभीरता से करना है। उन्होंने आने वाले पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने कोटवारों को प्रोत्साहित किया।
    गांव की सुरक्षा कवच के रूप में करें कार्य – पुलिस अधीक्षक
    पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि कोटवार और प्रशासन एक माला की तरह हैं। गांव की खुशी, सुख-दुख व सम्मान सभी चीजों की जानकारी कोटवारों को होती है। आप अपने गांव के बारे में सटीक एवं पूरी जानकारी रखें। अपने पद की गरिमा को बना के रखते हुए कार्य करें। गांव में कोई भी अनजान व्यक्ति आ रहा है, उसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दें। जीवन को खूबसूरती के साथ जीते हुए गांव की सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करना है। उन्होंने साइबर ठगी के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.