Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में बदमाश रॉकी का एनकाउंटर
    राज्य

    दिल्ली में बदमाश रॉकी का एनकाउंटर

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में बदमाश रॉकी का एनकाउंटर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कांस्टेबल किरणपाल की 23 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने इस मर्डर केस के आरोपी रॉकी उर्फ राघव का एनकाउंटर कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार करने गई टीम पर बदमाश रॉकी ने फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में स्थानीय पुलिस और स्पेशल सेल की ज्वाइंट टीम को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर की देर शाम दिल्ली पुलिस को मुख्य आरोपी के ठिकाने के बारे में सूचना मिली, जिसकी पहचान संगम विहार के डी ब्लॉक निवासी राघव उर्फ रॉकी के रूप में हुई। स्पेशल सेल, नारकोटिक्स सेल और साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की एक ज्वाइंट टीम सूचना के बाद संगम विहार को सूरजकुंड रोड से जोड़ने वाले इलाके में गई।आरोपी की पहचान की गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पूछताछ के लिए आत्मसमर्पण करने को कहा। इस बीच, रॉकी ने अपनी पिस्टल से पुलिस की टीम पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके कारण रॉकी गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत ईएसआईसी अस्पताल, ओखला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से आरोपी के पास से ।32 बोर की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 22/23 की दरमियानी रात में कांस्टेबल किरणपाल, कांस्टेबल बनई सिंह और कांस्टेबल सुनील के साथ दक्षिण पूर्वी जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में आर्य समाज मंदिर के पास एक पुलिस बूथ पर तैनात थे। सुबह करीब 4:45 बजे कांस्टेबल सुनील किसी आधिकारिक काम से बूथ से बाहर निकले। वापस लौटने पर कांस्टेबल किरणपाल गायब मिले और उनका फोन भी नहीं उठा। पुलिसकर्मियों को कांस्टेबल किरणपाल गोविंदपुरी के पास गली नंबर 13 में जख्मी अवस्था में मिले। उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया था। वह बेहोशी की हालत में थे। घायल कांस्टेबल को मजीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और क्राइम ब्रांच की टीम ने कृष और दीपक नाम के आरोपियों को पहले पकड़ लिया था। इन्होंने ही पूछताछ में रॉकी का नाम बताया था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.