Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»दर्शकों का ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मिल रहा बेहद प्यार
    मनोरंजन

    दर्शकों का ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मिल रहा बेहद प्यार

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दर्शकों का ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मिल रहा बेहद प्यार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । बालीवुड फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। साल 2002 में हुए गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित इस फिल्म को गुजरात और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।
     हाल ही में रिलीज हुई विक्रांत मैसी अभिनीत इस फिल्म में गोधरा ट्रेन अग्निकांड की सच्चाई और तथ्यों को उजागर करने का दावा किया गया है। इसे दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत राजनीतिक नेताओं का भी समर्थन मिला है। इससे पहले इसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में टैक्स-फ्री किया गया था। हाल ही में, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी गुजरात में फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित किया और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान में भी फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित किया, ताकि इस फिल्म को व्यापक दर्शक मिल सकें। ‘साबरमती रिपोर्ट’ साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता ने एक हिंदी पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है क्योंकि वह चाहता है कि रिपोर्ट में सच्चाई को शामिल किया जाए। इससे पहले फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के सीएम के आधिकारिक हैंडल ने इंस्टाग्राम पर उनकी मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग देखी और फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सच को देख सकें और जान सकें।
     इसलिए, इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी कहा कि हर भारतीय को यह फिल्म देखना चाहिए और देश व समाज में वैमनस्यता पैदा कर रहे लोगों को एक्सपोज करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं द साबरमती रिपोर्ट की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस सत्य के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वास्तविक सत्य को देश की जनता को फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को देखना चाहिए और सत्य के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए। उन चेहरों को जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है।
    योगी ने कहा कि सभी को पता है कि साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या से वापस जा रहे कारसेवकों के साथ गोधरा स्टेशन के बाद जो कुछ भी हुआ था, उस सच्चाई को झुठलाने का प्रयास हो रहा था। वह सच्चाई सामने आई है। उस सच्चाई को बहुत से लोग आज भी झुठलाते हैं। उन्हें एक्सपोज करने की आवश्यकता है। द साबरमती रिपोर्ट में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी हैं। इसका निर्देशन धीरज सरना ने किया है। बता दें कि यह दुखद घटना 27 फरवरी, 2002 को हुई थी, जब गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस6 कोच में भीड़ ने आग लगा दी थी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 27, 2026

    कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..

    September 27, 2026

    नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..

    September 27, 2026

    जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….

    September 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.