Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»6 दिनों के UK-जर्मनी दौरे पर CM मोहन यादव
    मध्यप्रदेश

    6 दिनों के UK-जर्मनी दौरे पर CM मोहन यादव

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    6 दिनों के UK-जर्मनी दौरे पर CM मोहन यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल. मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने, आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी के दौरे पर हैं. सीएम यादव वहां उद्योगपतियों, निवेशकों और एनआरआई समुदाय को प्रदेश के व्यवसाय अनुकूल वातावरण और इनफ्रास्ट्रक्चर से परिचित कराएंगे. प्रदेश की प्रमुख नीतियों को उद्योगपतियों के सामने लाएंगे. वे दोनों देशों के उद्योगों और एमएसएमई से पार्टनरशिप के अवसर भी तलाशेंगे. विदेश दौरे के दौरान सीएम यादव उद्योगपतियों के सामने प्रदेश को किफायती और कुशल विनिर्माण केंद्र के रूप में भी प्रस्तुत करेंगे. राज्य के विशेष आर्थिक क्षेत्रों की जानकारी साझा करेंगे.

    गौरतलब है कि विदेश दौरे के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ इन यूके-जर्मनी, ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ जैसे सेशन में उद्योगपतियों से लंबी चर्चा करेंगे. 24-27 नवंबर तक वे यूके में रहेंगे. इस दौरान सीएम यादव ब्रिटिश संसद में सांसदों और व्यवसायिक प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे. भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ चर्चा करेंगे. इस दौरान वे ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ नेटवर्क का विस्तार भी करेंगे. इस दौरान उनकी प्रमुख उद्योगपतियों के साथ राउंडटेबल मीटिंग और वन-टू-वन चर्चा होगी. वे कपेरो (CAPARO), हेलेओन (Haleon), क्यान केनोड (Cyan Connode) जैसे अग्रणी संस्थानों के साथ मिलकर निवेश और विकास की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. सीएम यादव वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप (WMG) के साथ अनुसंधान सहयोग और कौशल विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे. इस दौरान वे यह भी जानेंगे की ब्रिटेन ने शहरों का पुनर्विकास और तकनीक में नया क्या किया है.

    जर्मनी में होगी राउंट टेबल मीटिंग
    सीएम डॉ. मोहन यादव 27-30 नवंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे. वे यहां म्यूनिख और स्टटगार्ट जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों का दौरा करेंगे. वे प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठकें और वन-टू-वन चर्चा करेंगे. वे एसएफसी एनर्जी (SFC Energy), बेर्लोचर (Baerlocher) और लेप ग्रुप (LAPP Group) जैसे अग्रणी संस्थानों के फैसिलिटी सेंटर का दौरा और योजनाओं पर चर्चा करेंगे. वे यहां प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद कर उन्हें एमपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे. उनकी प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर प्रमुख उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल मीटिंग भी होगी.

    निवेश पर होगी चर्चा
    सीएम डॉ. यादव 26 नवंबर को ब्रेकफास्ट पर उद्योगपतियों और भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी से संवाद करेंगे। इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे। लंच ब्रेक के बाद राउंड टेबल मीटिंग्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं ऑटो, एजुकेशन, रिन्युएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री 27 नवंबर को वारविक यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, फैकल्टी मेम्बर्स और शोधार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद बर्मिंघम हवाई अड्डे से जर्मनी के लिए प्रस्थान कर रात 8:20 बजे म्यूनिख पहुंचेंगे।

    जर्मनी दौरे का शेड्यूल
    मुख्यमंत्री मोहन यादव 3 दिवसीय यूके के दौरे के बाद 28 और 29 नवंबर को जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। वो 28 नवंबर को सुबह बवेरिया राज्य सरकार के नेताओं और म्यूनिख में कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद डॉ. यादव SFC Energy का भ्रमण करेंगे। वे बेयरलोचर ग्रुप द्वारा आयोजित लंच में शामिल होंगे। सीएम इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे। जिसमें कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया, सीआईआई और इन्वेस्ट इंडिया, इंडो जर्मन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

    स्टटगार्ट के स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री जाएंगे सीएम
    सीएम डॉ. यादव 29 नवंबर को स्टटगार्ट स्थित LAPP Group की फैक्ट्री का दौरा करेंगे और अधिकारियों से निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। उद्योग प्रतिनिधियों से ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटिज इन मध्य प्रदेश’ विषय पर राउंडटेबल मीटिंग होगी, जिसमें लगभग 20 प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री स्टटगार्ट के स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का भ्रमण भी करेंगे। यह म्यूजियम जर्मनी का एक प्रमुख प्राकृतिक ऐतिहासिक म्यूजियम है, जिसमें प्राचीन जीवाश्म और डायनासोर के अवशेषों का विशाल संग्रह है, म्यूजियम की स्थापना 1791 में हुई थी, इसमें 11 मिलियन से अधिक वस्तुएं संग्रहित है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा म्यूजियम है इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना होंगे। वे फ्रैंकफर्ट से रात 8 बजे नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.