Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कैलाश मकवाना होंगे प्रदेश के नए डीजीपी, मुख्यमंत्री के विदेश जाने के पहले जारी हुआ आदेश
    मध्यप्रदेश

    कैलाश मकवाना होंगे प्रदेश के नए डीजीपी, मुख्यमंत्री के विदेश जाने के पहले जारी हुआ आदेश

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कैलाश मकवाना होंगे प्रदेश के नए डीजीपी, मुख्यमंत्री के विदेश जाने के पहले जारी हुआ आदेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना होंगे। वह 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में अध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 24 नवंबर को विदेश यात्रा पर जाने के पहले उनके नाम को हरी झंडी दे दी।

    गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने शनिवार देर रात इसके आदेश जारी किए। मकवाना का कार्यकाल एक दिसंबर से प्रारंभ होकर दो वर्ष तक रहेगा।

    वह प्रदेश के 32 वे डीजीपी होंगे, जो सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे। सक्सेना 30 नवंबर को अवकाश ग्रहण कर रहे हैं। मकवाना मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं।

    बता दें कि डीजीपी के चयन के लिए तीन नामों का पैनल बनाने के संबंध में 21 नवंबर को संघ लोक सेवा आयोग मुख्यालय दिल्ली में बैठक हुई थी।

    इसमें डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( ईओडब्ल्यू) के महानिदेशक अजय शर्मा का नाम था। डीजीपी के लिए मकवाना और अजय शर्मा के नाम सबसे अधिक चर्चा में थे।

    बेहद ईमानदार अधिकारी की छवि

        मकवाना की छवि बेहद ईमानदार अधिकारी की है। वर्ष 2021 में उन्हें विशेष पुलिस की स्थापना लोकायुक्त में डीजी बनाया गया था। उन्होंने कई पुराने मामलों की फाइल खोली।
        कई IAS, IPS अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की। वह कई बड़ी जांचें शुरू करने की तैयारी में थे।
        पर छह माह में ही दिसंबर 2022 में उन्हें हटाकर पुलिस हाउसिंग का अध्यक्ष बना दिया।
        उनकी जगह तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी योगेश चौधरी को लोकायुक्त संगठन में एडीजी बनाया गया था।
        उन्हें हटाने के पीछे यह भी बात चर्चा में आई थी कि मकवाना की तत्कालीन लोकायुक्त एनके गुप्ता से पटरी नहीं बैठ रही थी।

    लोकायुक्त में रहते हुए बिगड़ गई थी सीआर

    लोकायुक्त में रहते हुए कैलाश मकवाना की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) भी अच्छी नहीं बनी थी। जिसकी उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास अपील की थी। अपील पर उनकी सीआर सुधारी गई थी। चर्चा में आया था कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें 10 में 10 अंक दिए थे।

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई हैं मकवाना

        मकवाना मूल रूप से मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले हैं। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई और एमटेक हैं। उन्होंने 30 अगस्त 1988 को सेवा की शुरुआत की थी।
        दिसंबर 2025 में सेवानिवृत होने वाले थे। मकवाना लोकायुक्त पुलिस में एसपी भी रहे हैं।
        इसके पहले वह दंतेवाड़ा,बस्तर, मंदसौर और बैतूल में एसपी रहे हैं। ऐसा भी समय आया जब उनका स्थानांतरण बहुत जल्दी-जल्दी हुआ।
        भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी कैलाश मकवाना मध्‍य प्रदेश के नए डीजीपी होंगे।
        अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना और अजय शर्मा में से ही किसी एक नाम पर मुहर लगना थी।
        दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मुख्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में इन तीनों अधिकारियों का नाम पैनल में चयनित कर राज्य सरकार को भेजा गया था।
        कैलाश मकवाना उज्जैन, मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं।
        उन्‍होंने मै‍निट भोपाल से बीई, आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया है। वे दुर्ग, मुरैना में एएसपी रह चुके हैं।
     बलपुर, रायपुर में एडिशनल एसपी (शहर) इसके अलावा दंतेवाड़ा, बस्तर, मंदसौर, बैतूल में एसपी रह चुके हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.