Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»बिहार में अपनी ही सीटें नहीं बचा सका महागठबंधन……….लालू के लाल की दावेदारी पर खड़े हुए सवाल 
    राजनीती

    बिहार में अपनी ही सीटें नहीं बचा सका महागठबंधन……….लालू के लाल की दावेदारी पर खड़े हुए सवाल 

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में अपनी ही सीटें नहीं बचा सका महागठबंधन……….लालू के लाल की दावेदारी पर खड़े हुए सवाल 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना । बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले चार सीटों पर उपचुनाव हुए। चार सीटों के उपचुनाव विधानसभा चुनाव से पहले बिहार का सेमीफाइनल माना जा रहा था। इन उपचुनावों में विपक्षी महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। सूबे की सभी चार सीटों पर चुनावी रण जीतकर सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने क्लीन स्वीप कर दिया है। ऐसा तब है जब इन चार में से तीन सीटों पर 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की अगुवाई वाले महागठबंधन के उम्मीदवार जीते थे। 
    उपचुनाव में महागठबंधन के हाथ से रामगढ़, तरारी और बेलागंज सीट निकल गई है। गया जिले की इमामगंज सीट पर जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (लोकतांत्रिक) ने अपने पास रखी है। आरा जिले की तरारी विधानसभा सीट से 2020 के चुनाव में लेफ्ट पार्टी के सुदामा प्रसाद जीते थे। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तरारी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे विशाल को उम्मीदवार बनाया था। विशाल के सामने लेफ्ट से राजू यादव की चुनौती थी। विशाल ने राजू की चुनौती ध्वस्त कर तरारी में कमल खिला दिया है। 
    बेलागंज विधानसभा सीट से आरजेडी ने विधायक से सांसद बन चुके सुरेंद्र यादव के पुत्र विश्वनाथ को टिकट दिया था।  सीट पर विश्वनाथ को नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने मात दे दी।  कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह चुनाव हार गए हैं। जगदानंद सिंह का मजबूत गढ़ रही सीट पर उपचुनाव से पहले राजद के पास थी। जगदानंद सिंह के ही बेटे सुधाकर सिंह ने 2020 के चुनाव में रामगढ़ से जीत हासिल की थी। सुधाकर सिंह हालिया आम चुनाव में बक्सर सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। 
    वहीं रामगढ़ सीट पर उपचुनाव में बीजेपी के अशोक सिंह ने जीत हासिल की है। बीजेपी के अशोक का मुकाबला बीएसपी उम्मीवार से हुआ। इमामगंज सीट पर मांझी की बहू दीपा मांझी ने जीत हासिल की है। इमामगंज सीट पर आरजेडी के रोशन मांझी को हार का मुंह देखना पड़ा है। चार सीटों के उपचुनाव में महागठबंधन अपनी तीन सीटें भी नहीं बचा पाया।  उपचुनाव नतीजों को बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव, आरजेडी और महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी बताए जा रहे हैं। 
    उपचुनावों में आरजेडी और महागठबंधन का खाता भी नहीं खुल सका और अब तेजस्वी के नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे है। उपचुनाव वाली चार सीटों में से दो सीटें बेलागंज और रामगढ़ आरजेडी के ही पास थी। आरजेडी अपनी दोनों सीटें हार गई। आरजेडी ने दो सीटों पर जो उम्मीदवार दिए, वे पार्टी के बड़े नेताओं के बेटे थे। परिवारवाद के आरोप के बीच आरजेडी के यह उम्मीदवार जीत नहीं सके। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद रामगढ़ सीट पर उपचुनाव हुआ, तब उनके दूसरे बेटे अजीत सिंह को आरजेडी ने मैदान में उतारा, लेकिन वोटर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। यही हाल बेलागंज में सुरेंद्र यादव के बेटे का हुआ। जहानाबाद से सांसद बनने के बाद  यादव ने अपनी बेलागंज सीट पर बेटे विश्वनाथ को उम्मीदवार बनवाया था लेकिन यहां भी पार्टी को झटका लग गया। 
    तेजस्वी के लिए सबसे बड़ी चिंता तरारी विधानसभा सीट पर हुई। इस पूरे इलाके में लेफ्ट के साथ आरजेडी के गठबंधन ने पिछले दो चुनाव में तेजस्वी को काफी फायदा पहुंचाया था लेकिन अब अगर तरारी सीट पर लेफ्ट उम्मीदवार की हार हुई है, तब यह बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है।
    इमामगंज में चला मांझी फैक्टर
    इमामगंज सीट पर सबसे बड़ा फैक्टर मांझी और पासवान जाति के वोटर रहे। मांझी की बहू दीपा मांझी को उम्मीदवार बनाने की रणनीति एनडीए के लिए कारगर साबित हुई। इमामगंज सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान ने अच्छे खासे वोट हासिल किए। यह माना जा रहा है कि अगर जन सुराज का उम्मीदवार नहीं होता, तब आरजेडी के रोशन मांझी को भी जीत मिल सकती थी। वहीं बेलागंज सीट पर लड़ाई इलाके के बाहुबली रहे बिंदी यादव की पत्नी मनोरमा और सुरेंद्र यादव के पुत्र विश्वनाथ के बीच थी। सीट पर यादव मतदाता भी मनोरमा देवी के साथ गए। वहीं जन सुराज और ओवैसी की पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवारों के मैदान में होने से भी आरजेडी के वोटों का बिखराव हुआ। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.