Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»इस समुदाय में लिए जाते हैं 7 की जगह सिर्फ 4 फेरे, इसके पीछे की कहानी भी है बड़ी रोचक
    धर्म

    इस समुदाय में लिए जाते हैं 7 की जगह सिर्फ 4 फेरे, इसके पीछे की कहानी भी है बड़ी रोचक

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस समुदाय में लिए जाते हैं 7 की जगह सिर्फ 4 फेरे, इसके पीछे की कहानी भी है बड़ी रोचक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिन्दू धर्म में विवाह व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. वहीं दुनियाभर में होने वाले विवाह की अपेक्षा यह काफी अलग होता है और इसमें कई सारी रस्मों को निभाया जाता है. इनमें सबसे खास माने जाते हैं सात फेरे. ऐसा कहा जाता है 7 फेरे 7 जन्मों का साथ होता है. लेकिन कई स्थान ऐसे हैं जहां 7 की जगह सिर्फ 4 फेरे ही लिए जाते हैं. क्यों होता है

    पंडित जी कहते हैं कि, फेरों के संबंध में पारस्कार गृहसूत्र और यजुर्वेद में भी सिर्फ 4 फेरों का ही उल्लेख मिलता है, जिसके साथ 7 वचन लिए जाते हैं. लेकिन, लोकाचार में फेरों की संख्या कई बार बढ़ने के बाद 4 से 7 हो गई. लेकिन आज भी कई स्थनों पर सिर्फ 4 फेरे ही लिए जाते हैं.

    विवाह के 4 फेरों का महत्व
    सिख समुदाय की शादी सिर्फ 4 फेरे लेने के साथ ही संपन्न हो जाती है और ऐसा माना जाता है कि 4 फेरों में वर और वधू वैवाहिक जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में जान लेते हैं. सिख समुदाय में शादी दिन में होती है और इस दौरान दुल्हन के​ पिता केसरी रंग की पगड़ी पहनते हैं. इस पगड़ी का एक सिरा दूल्‍हे के कंधे पर और दूसरा सिरा दुल्‍हन के हाथ में दिया जाता है. वहीं दूल्‍हा और दुल्‍हन गुरु ग्रंथ साहिब को बीच में रखकर चार फेरे लेते हैं. इसमें पहले के 3 फेरों में दुल्हन आगे रहती है और दूल्हा पीछे. वहीं आखिरी फेरे में दूल्हा आगे होता है और दुल्हन पीछे.

    क्या है 4 फेरों का अर्थ?
    सिख समुदाय में 4 फेरों के साथ संपन्न होने वाले विवाह में पहला फेरा धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है. इसमें बताया जाता है कि, वैवाहिक जीवन में धर्म से कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए. वहीं दूसरे फेरे में सीमित धन में सुखी रहने और ज्ञान के बारे में बताया जाता है. तीसरे फेरे में काम से अवगत कराया जाता है, जबकि चौथे फेरे में वर-वधु को मोक्ष के बारे में बताया जाता है.

    इस समुदाय में भी होते हैं 4 फेरे
    हालांकि, सिर्फ सिख समुदाय के अलावा कुछ और भी ऐसे स्थान हैं जहां विवाह के दौरान 4 फेरे ही लिए जाते हैं. इनमें राजस्थान के कुछ राजपूत घरानों में भी 4 फेरों की परंपरा है. इसके पीछे एक कहानी भी प्रचलित है कि एक बार राजस्‍थान के प्रसिद्ध लोक देवता पाबूजी राठौड़ के विवाह के दौरान फेरे लेते वक्‍त अचानक उन्‍हें सूचना मिली कि लुटेरे किसी बुजुर्ग महिला की गाय चुराकर भाग रहे हैं. तो पाबूजी अपने 4 फेरे में ही विवाह पूरा कर गाय की रक्षा के लिए निकल पड़े थे. तभी से यहां पर 7 की जगह 4 फेरों की परंपरा चली आ रही है. राजस्‍थान ही नहीं देश के कुछ अन्‍य राज्‍यों में भी 7 के स्‍थान पर 4 फेरे ही लेकर शादी संपन्न हो जाती है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.