Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायगढ़: पुलिस को मिली सफलता, सात किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़: पुलिस को मिली सफलता, सात किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायगढ़: पुलिस को मिली सफलता, सात किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हजारों रूपये का सात किलो गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई के तहत कल तीन अलग-अलग मामलों में 7 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 82 हजार रूपये है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। 

    पहला मामला

    पहली कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि राजापारा राजमहल के पास एक व्यक्ति लाल रंग की प्लेजर स्कूटी (क्रमांक सीजी 13 यूबी 6834) में गांजा बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर उप निरीक्षक ऐनु देवांगन की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर 40 वर्षीय आरोपी अजमत खान को पकड़ा। स्कूटी की डिक्की से दो पैकेट में 2 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्कूटी रविशंकर देवांगन की है और दोनों ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। गांजा की डिलीवरी करने जा रहा था कि रास्ते में स्कुटी खराब हो गई थी, पुलिस ने रविशंकर को भी चांदनी चैक से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अजमत खान पिता युनुस खान उम्र 40 वर्ष निवासी राजापारा रायगढ़, रविशंकर देवांगन पिता स्व गंगाजय देवांगन उम्र 49 वर्ष निवासी पैलेस रोड कोष्टापारा रायगढ़ के कब्जे से 2 किलो गांजा कीमत 20 हजार, स्कूटी सीजी 13 यूबी 6834 कीमत 10 हजार और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। 

    दूसरा मामला

    दूसरे मामले में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने छातामुडा बाईपास चैक के पास संदिग्ध अजय यादव को पकड़ा। युवक के पास से कपड़े के थैले में 2 किलो गांजा कीमत 24 हजार बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

    तीसरा मामला

    इसी तरह के तीसरे मामले में छाल थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लामीखार डिही चैक पर एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है, मुखबिर सूचना पर छाल पुलिस ने दबिश दी। वहां 32 वर्षीय आरोपी वेदप्रकाश यादव उर्फ बिट्टू को 3 किलो 163 ग्राम गांजा कीमत 38 हजार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गांजा को गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में एएसआई उदय सिंह सिदार, आरक्षक गोविंद बनर्जी, हरेन्द्र पाल जगत और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
     
    आगे भी जारी रहेगा अभियान

    इस संबंध में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराधियों को कड़ा संदेश है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.