Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: निजी क्षेत्र में 1262 पदों पर भर्ती
    छत्तीसगढ़

    जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: निजी क्षेत्र में 1262 पदों पर भर्ती

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: निजी क्षेत्र में 1262 पदों पर भर्ती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

    जिला प्रशासन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा 24 नवंबर 2024 रविवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 1262 रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।

    इस रोजगार मेले में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, ओटी तकनीशियन, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम, लैब तकनीशियन, एजेंट, डीएम, ऑटोमोबाइल सेल्स, सर्विस सुपरवाइजर,टू व्हीलर/इवी सेल्स सर्विस/सेल्स, हेल्पर, इलेट्रिशन, फिटर, ऑफिस असिस्टेंट, वेल्डर, पेंटर, लेबर, जनरल असिस्टेंट, वर्किंग पार्टनर, मार्केटिंग, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेयर और कंप्यूटर संचालक, अप्रेंटिस इडीओ-एल, इडीओ, कलेक्शन मैनेजर, सविंग मशीन, इलेट्रिशन, फिटर, वेल्डर, होम मैनेजमेंट, सोलर पीवी इंस्ट्रालर ,जैसे पद शामिल हैं।

    नियोजक एवं पदों का विवरण:
    मेसर्स बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है और वेतन 14,000 से 19,000 रुपये निर्धारित है।
    जिसमें मेसर्स मूंद्रा हॉस्पिटल मंगल चौक, बिलासपुर बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के लिए न्यूनतम दो वर्ष के अनुभव के साथ 10,000 रुपये वेतन पर नियुक्ति करेगा। मेसर्स एसएच प्रोजेक्ट्स पिपरिया, मनेन्द्रगढ़ लैब तकनीशियन के लिए स्नातक (रसायन विषय से) योग्यता के साथ 10,000 रुपये वेतन पर नियुक्ति करेगा। एजेंट पद पर 10वीं पास अभ्यर्थी को कमीशन बेस पर काम का अवसर मिलेगा।

     मेसर्स एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मनेन्द्रगढ़ स्नातक पास उम्मीदवारों को डीएम पद के लिए 2.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर नियुक्त करेगा। वहीं, मेसर्स कोरिया ऑटो सेल्स पार्ट सेंटर, बैकुंठपुर ऑटोमोबाइल सेल्स और सर्विस सुपरवाइजर के लिए 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों को अवसर देगा। हेल्पर पद के लिए अनपढ़ से 12वीं पास उम्मीदवारों को 15,500 रुपये वेतन मिलेगा। मेसर्स मोहिनी हेल्थ एंड हाइजिन लिमिटेड, पीथमपुर (मध्यप्रदेश) बिजली मिस्त्री और फिटर पदों पर आईटीआई पास उम्मीदवारों को 16,500 रुपये वेतन पर भर्ती करेगा। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए 12वीं पास/स्नातक उम्मीदवार को 17,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। मेसर्स अमर एग्रो इंडस्ट्रीज, लालपुर मनेन्द्रगढ़ वेल्डर के लिए आईटीआई पास उम्मीदवार को 11,000 रुपये, पेंटर के लिए 5वीं पास को 9,000 रुपये, और लेबर के लिए 7,000 रुपये वेतन पर भर्ती करेगा। मेसर्स बिलासा भूमि बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, उसलापुर बिलासपुर जनरल असिस्टेंट के लिए 12वीं पास और कंप्यूटर पास उम्मीदवार को 12,000 रुपये वेतन पर नियुक्त करेगा।

    वर्किंग पार्टनर पद के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर उम्मीदवार को 40% लाभ दिया जाएगा। मेसर्स अलर्ट प्लेसमेंट सर्विस, रायपुर सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेयर और एजेंट पदों के लिए 8वीं पास से स्नातक तक के उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करेगा। वेतन 11,000 से 13,000 रुपये तक रहेगा। मेसर्स सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड वार्ड न.14 नियर बैंक ऑफ इंडिया बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छत्तीसगढ़ 12वीं पास एवं ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य, वेतन 12500 से 30000 रूपये तक रहेगा। मेसर्स वेदांता स्किल स्कूल जिला कोरबा सविंग मशीन 10वीं पास/आईटीआई वेतन 13650/-, इलेट्रिशन 10वीं पास/आईटीआई वेतन 15700/-, फिटर 10वीं पास/आईटीआई वेतन 14500/-, वेल्डर 8वीं/ आईटीआई वेतन 16200/-, होम मैंनेजमेंट 10वीं पास वेतन 13000/-, सोलर पीवी इंस्ट्रालर 12वीं पास/ आईटीआई वेतन 15750/- रहेगा।

    आवेदन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:
    इस रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के योग्य अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम योग्यता निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों, बायोडाटा, और पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.