Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»दिलजीत दोसांझ ने लखनऊ में सेंसरशिप पर उठाया सवाल, एंकर को दिया चैलेंज
    मनोरंजन

    दिलजीत दोसांझ ने लखनऊ में सेंसरशिप पर उठाया सवाल, एंकर को दिया चैलेंज

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिलजीत दोसांझ ने लखनऊ में सेंसरशिप पर उठाया सवाल, एंकर को दिया चैलेंज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पिछले कुछ दिनों से सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में छाए हुए हैं। सिंगर अपने शोज से ज्यादा बयानों को लेकर वायरल हो रहे हैं। 'दिल लुमिनाटी' में वो स्टेट्स में जाकर लाइव परफॉर्म कर रहे हैं और फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।  कुछ दिनों पहले उन्होंने हैदराबाद में परफॉर्म किया था। शो से पहले तेलंगाना सरकार ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था। नोटिस में दिलजीत को शराब से जुड़े किसी भी गाने को स्टेज पर न गाने की हिदायत दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने गानों को बदल दिया था साथ ही सरकार को शराब बैन पर ओपन चैलेंज भी दिया था।

    बिना शराब के गाने नहीं हो सकते हिट?

    पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर दिलजीत वर्सेस दिस, दिलजीत वर्सेस दैट का टैग्स वायरल हो रहे थे। इस वक्त सिंगर लखनऊ में हैं और 22 नवंबर को उनका पहला शो हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं एक बात क्लियर करना चाहता हूं, दिलजीत वर्सेस कुछ नहीं है। मैं सबसे बहुत प्यार करता हूं। बहुत प्यार करता हूं'। कॉन्सर्ट में सिंगर कहते हैं कि उनका किसी के साथ मुकाबला नहीं है। वो मीडिया में उनसे जुड़ी बातों पर अपने मन की बात कहते हैं। उन्होंने कहा,

    बॉलीवुड में भी लगनी चाहिए सेंसरशिप

    साथ ही दिलजीत खुद को डिफेंट किए बिना कहते हैं, 'मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि अगर आप सेंसरशिप लगाना चाहते हो गानों पर तो वो सेंसरशिप भारतीय सिनेमा पर भी होना चाहिए। फिल्मों में जितनी बड़ी गन उतना बड़ा हीरो। कौन सा बड़ा एक्टर है जिसने शराब पर गाना या फिर सीन नहीं किया है।
    है कोई याद आ रहा है? मेरे को तो कोई याद नहीं आ रहा है। तो अगर आपको सेंसरशिप लगाना है तो प्लीज सब पर लगाओ। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं। मैं बंद कर दूंगा उसी दिन से। सरकार को तो साइड में कर देते हैं। उन्होंने खुद कहा कि सरकार को रहने दो, तो रहने देते हैं। आप सेंसरशिप सेम लगा दो जो भारतीय सिनेमा में है, वही गानों में'।

    दिलजीत ने एंकर को दिया ओपन चैलेंज

    दिलजीत यहीं नहीं रुके वह आगे कहते हैं, 'कलाकार आपको सॉफ्ट टारगेट लगते हैं इसलिए आप हमेशा उन्हें छेड़ते हैं। सर मैंने जो फिल्में की हैं उन फिल्मों को नेशनल अवार्ड भी मिला है, तो मेरा काम सस्ता काम नहीं है। अगर आपने ये गलत न्यूज फैलाई है तो उसे कहते हैं फेक न्यूज और फेक न्यूज फैलाने से क्या मुझे चुभ गई हैं? बिल्कुल नहीं। क्या मैं गुस्सा हूं? बिल्कुल नहीं।

    ये आपकी नैतिक जिम्मेदारी है कि आप सही न्यूज फैलाएं तो मैं भी आपको चैलेंज करता हूं कि सही न्यूज दिखाएं।’ दिलजीत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोग सिंगर के पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस बेबाक अंदाज के लिए उनका सपोर्ट कर रहे हैं। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Dehradun: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान, पदयात्रा निकाली, सीएम धामी भी हुए शामिल

    April 24, 2026

    Badrinath Temple: जेठ और बहु की लोक परंपरा का धाम में होता है निर्वहन, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

    April 24, 2026

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    Uttarakhand Weather: यमुना घाटी में मूसलाधार बारिश शुरू, नौ जिलों में बदलेगा मौसम, अंधड़ की चेतावनी

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.