Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»जॉस बटलर का जलवा, T10 लीग में रनों और छक्कों के सम्राट बनकर आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए तैयार
    खेल

    जॉस बटलर का जलवा, T10 लीग में रनों और छक्कों के सम्राट बनकर आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए तैयार

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जॉस बटलर का जलवा, T10 लीग में रनों और छक्कों के सम्राट बनकर आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए तैयार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जॉस बटलर तो रुकने का नाम नहीं ले रहे. हर मैच में बल्ले से धमाका कर रहे हैं. IPL 2025 के ऑक्शन से ठीक पहले इंग्लैंड के इस स्टार ओपनर के लिए ये खबर अच्छी है. बटलर का बल्ला इन दिनों अबू धाबी T10 में रन उगल रहा है. वो इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अबू धाबी T10 में उनका फॉर्म बाकी बल्लेबाजों से काफी बेहतर दिख रहा है. यही वजह है कि उनके धमाकेदार परफॉर्मेन्स में कंसिस्टेंसी देखने को मिल रही है.

    46 गेंदों में 122 रन और 12 छक्के!

    अबू धाबी T10 की टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए जॉस बटलर ने पहले 24 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोके फिर सिर्फ 22 गेंदों में 60 रन जड़ दिए. और इस तरह बटलर ने 2 मैचों में 46 गेंदों का सामना करते हुए 265 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 122 रन ठोके, जिसमें 12 छक्के शामिल रहे. उन्होंने अबू धाबी T10 में अब तक खेले दोनों मैचों में 6-6 छक्के लगाए हैं.

    बटलर के ब्लास्ट का हुआ क्या असर?

    जॉस बटलर के बल्ले से हुए इन धमाकों का असर कितना हुआ अब जरा वो भी जान लीजिए. उनके पहले धमाके से चेन्नई ब्रेव्स टीम की हार हुई. वहीं 22 गेंदों पर 60 रन वाली पारी से अजमान बोल्ट्स टीम को हार मिली है. मतलब बटलर ने अपने दमखम पर अबू धाबी T10 में डेक्कन ग्लैडिएटर्स का परचम बुलंद किए रखा है. डेक्कन ग्लैंडिएटर्स ने अब तक लीग में 2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं. इन दोनों ही मैचों में बटलर का अर्घशतक देखने को मिला है.

    आईपीएल ऑक्शन में 2 करोड़ है बटलर की बेस प्राइस

    अबू धाबी T10 में बटलर रनों के सम्राट हैं. छक्के जमाने के मामले में नंबर 1 हैं. ऐसे में आईपीएल ऑक्शन 2025 में उन पर पैसों की बारिश तय दिख रही है. जॉस बटलर ने आईपीएल ऑक्शन के लिए अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी है. उनके नाम की बोली SET 1 में ही लगाई जाएगी.

    डेक्कन ग्लैडिएटर्स का अगला मुकाबला अब टीम अबू धाबी से है. देखना ये है कि बटलर अपने अर्धशतकों की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.