Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs AUS: ऋषभ पंत की गलती पर टीम इंडिया पर लगा 25 रन का जुर्माना, क्या हार का कारण बनेगी यह गलती?
    खेल

    IND vs AUS: ऋषभ पंत की गलती पर टीम इंडिया पर लगा 25 रन का जुर्माना, क्या हार का कारण बनेगी यह गलती?

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs AUS: ऋषभ पंत की गलती पर टीम इंडिया पर लगा 25 रन का जुर्माना, क्या हार का कारण बनेगी यह गलती?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक गलती कितनी भारी पड़ सकती है उसका बेहतरीन उदाहरण है पर्थ टेस्ट. इस मैच में ऋषभ पंत से हुई एक चूक टीम इंडिया को भारी पड़ी है. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने उसका फायदा उठाया है और टीम इंडिया पर उसके चलते 25 रन का जुर्माना लगा है. भारतीय गेंदबाजों ने एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट तो गिरा दिए. लेकिन जो काम पंत से हुई चूक का फायदा उठाकर स्टार्क और हेजलवुड की आखिरी जोड़ी ने किया, उसने ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी की ओर लाने का काम किया है. अब डर है कि कहीं यही पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की हार की वजह ना बन जाए.

    पंत की गलती, टीम इंडिया पर 25 रन का जुर्माना!

    पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट 79 रन पर गिर गए थे. लेकिन, उसके बाद जॉश हेजलवुड ने मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड में आखिरी विकेट के लिए 25 रन जोड़ दिए. यही 25 रन टीम इंडिया पर लगे जुर्माने की तरह रहे. ऐसा इसलिए क्योंकि पंत ने अगर हेजलवुड का कैच पकड़ लिया होता तो ऑस्ट्रेलिया के आखिरी विकेट के बीच 25 रन की साझेदारी तो कम से कम नहीं होती.

    कैच ड्रॉप के बाद हेजलवुड ने क्या किया?

    दूसरे दिन के खेल में ऋषभ पंत ने बुमराह की गेंद पर हेजलवुड का कैच छोड़ दिया था. हेजलवुड ने बेशक कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया. वो आखिर तक नाबाद रहकर भी सिर्फ 7 रन ही बना सके. लेकिन, उन्होंने स्टार्क के साथ 120 गेंदों में 25 रन जो जोड़े हैं, वो टीम इंडिया को घाव देने का काम कर सकते हैं.

    पंत की गलती से ये मौका भी गया

    इससे पहले पर्थ टेस्ट में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को अपने खिलाफ टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट करने का मौका था. लेकिन पर्थ के हेडलवुड का कैच ड्रॉप करने के बाद वो मौका भी चूक गया. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा टेस्ट स्कोर 83 रन का था, जो उसने 1981 में बनाया था.

    भारत ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ऑल आउट कर पहली पारी में 46 रन की बढ़त ली है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.