Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी का सख्त कदम, भूमि कार्यों में शिथिलता पर 15 अधिकारियों का वेतन रोका
    राज्य

    मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी का सख्त कदम, भूमि कार्यों में शिथिलता पर 15 अधिकारियों का वेतन रोका

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी का सख्त कदम, भूमि कार्यों में शिथिलता पर 15 अधिकारियों का वेतन रोका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भूमि से संबंधित जनता की समस्याओं का समाधान करने तथा कार्यों में प्रगति लाने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी CO और राजस्व अधिकारियों (RO) के साथ बैठक की। इसमें दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, आधार सीडिंग, भूमि मापी, भू-लगान वसूली अभियान बसेरा की समीक्षा हुई। इस दौरान दाखिल खारिज, परिमार्जन और आधार सीडिंग के कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर चार CO का वेतन बंद कर दिया।

    राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों के साथ CO से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। कार्यशैली में सुधार लाने को कहा गया। अन्यथा निलंबन और प्रपत्र क गठित करने की चेतावनी भी दी गई है। 11 राजस्व अधिकारियों का वेतन भुगतान बंद दाखिल खारिज के मामलों की समीक्षा करते हुए पाया गया कि 50 से अधिक आवेदन 11 राजस्व कर्मचारियों के लागइन पर लंबित है। जिलाधिकारी ने इसपर नाराजगी जताई।

    वेतन स्थगित और स्पष्टीकरण की मांग
    संबंधित राजस्व कर्मचारी का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। यदि एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही समुचित प्रगति नहीं लाने के लिए अंचलाधिकारी मोतीपुर से भी स्पष्टीकरण पूछा गया। कटरा, मोतीपुर, मीनापुर, कांटी के अंचलाधिकारियों द्वारा दाखिल खारिज से संबंधित मामलों को लंबित रखने के कारण सभी का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को दिसंबर तक हर हाल में 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी।

    200 से अधिक लंबित आवेदन पर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा
    परिमार्जन प्लस की समीक्षा में पाया गया कि हलकावार 200 से अधिक आवेदन कर्मचारियों के लागइन पर लंबित हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारी का वेतन स्थगित करने एवं स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने एक सप्ताह में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया। अन्यथा निलंबन की कार्रवाई होगी। परिमार्जन प्लस की आंचलवार समीक्षा में पाया गया कि अंचलाधिकारी साहेबगंज, मोतीपुर, कांटी और कटरा की उपलब्धि बहुत खराब है। उन्होंने संबंधित सभी अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोई भी अंचल नवंबर 2024 के अंत तक 50 प्रतिशत से नीचे नहीं रहेंगे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    आधार सिडिंग में लापरवाही पर कांटी अंचल
    आधार सिडिंग के मामले में कांटी अंचल के हल्का धमौली रामनाथ पश्चिमी के राजस्व कर्मचारी का प्रदर्शन बेहद खराब है। उनका वेतन स्थगित रखते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया। एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर निलंबित करने की चेतावनी दी। कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि 25 प्रतिशत से कम उपलब्धि रही तो संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध प्रपत्र क में आरोप गठित कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया अखण्ड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण, बोले—सनातन आस्था का सशक्त प्रतीक बना आयोजन…..

    April 20, 2026

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.