Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अवैध नशीले कफ सिरप के साथ दो तस्कर, चढ़ें पुलिस के हत्थें
    छत्तीसगढ़

    अवैध नशीले कफ सिरप के साथ दो तस्कर, चढ़ें पुलिस के हत्थें

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अवैध नशीले कफ सिरप के साथ  दो तस्कर, चढ़ें पुलिस के हत्थें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    जनकपुर थाना अंतर्गत मध्यप्रदेश से लाकर अवैध नशीली दवाओं को खपाने के मामले में पुलिस ने 2 तस्करों से 120 नग अवैध कफ सिरप जप्त करने में सफलता प्राप्त कर ली है साथ ही नशीली दवाओं के परिवहन में उपयोग किये जा रहे मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक – 227/2024 धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट का,अपराध पंजीबद्ध किया है,

    मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक दीपेश सैनी ने बताया की पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया जा रहा है। इसी के परिपालन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो के मार्गदर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा मुखबिरों के माध्यम से सूचना संकलन किया जा रहा था, इसी दौरान 21 नवम्बर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भरतपुर निवासी पप्पू खान अपने एक साथी के साथ ग्राम ददरी जिला सीधी (मध्यप्रदेश) की तरफ से अपने मोटरसाइकिल में नशीली दवाई सिरप लेकर अवैध रूप से बेचने के लिये जनकपुर की ओर आ रहा है।

    मुखबिर के बताये स्थान ग्राम घोडधरा मेन रोड पुलिया के पास पहुंच कर पुलिस द्वारा नाकाबंदी किया गया। कुछ देर बाद दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में ग्राम ताल की ओर से ग्राम घोरधरा की तरफ आते हुए दिखाई दिये जिन्हें घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अनवर अली उर्फ पप्पू खान पिता आजाद मोहम्मद उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम भरतपुर जिला एमसीबी (छ.ग.) और अजय सिंह बघेल पिता जयराम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी जनकपुर वार्ड नं. 09 थाना जनकपुर का रहने वाला बताया। उनके कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी के अंदर रखा एक खाखी रंग के कार्टून, कार्टून के अंदर प्लास्टिक के पन्नी से पैक चार अलग-अलग पैकेट, प्रत्येक में 30-30 नग शीशी 100 एम.एल. का प्रत्येक शीशी पर कोरेक्स कफ सिरप जिसमें कुल 120 नग शीशी जिसका कुल कीमत लगभग 21,600 /- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नीले कालेरंग का मोटरसाइकिल क्रमांक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 16 सीएल 3184 पुरानी मोटर सायकल कुल 51600 रुपये को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश सैनी की टीम थाना प्रभारी जनकपुर और, सउनि दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक संजय पाण्डेय, जय ठाकुर, राजाराम पैकरा, आरक्षक मदनलाल राजवाड़े, मनोज कुमार, रवि सिंह, दीपक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026

    NEET Re-Test: सीएम धामी बोले-हमारी तैयारी पूरी, किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं

    June 18, 2026

    Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान….

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.