Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»गिरफ्तारी वारंट के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ीं, कहां-कहां हो सकते हैं अरेस्ट?…
    विदेश

    गिरफ्तारी वारंट के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ीं, कहां-कहां हो सकते हैं अरेस्ट?…

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गिरफ्तारी वारंट के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ीं, कहां-कहां हो सकते हैं अरेस्ट?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा, ईरान समेत कई देशों के साथ लड़ रहे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

    इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। इससे उनके विदेशों के दौरे पर दिक्कतें आ सकती हैं।

    कई ऐसे देश हैं, जहां पर अगर नेतन्याहू जाते हैं तो उनकी गिरफ्तारी तक हो सकती है। इनमें ज्यादातर ऐसे देश हैं, जो इजरायल की चल रही जंग में उसके खिलाफ हैं।

    इटली ने आईसीसी के ऑर्डर के बाद कहा है कि वह कोर्ट के नियमों का पालन करने और नेतन्याहू को गिरफ्तार करने के लिए बाध्य होगा। यूरोपीय यूनियन के कई अन्य देशों ने भी इसी तरह का रुख अपनाया है।

    इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के सदस्य इटली ने गिरफ्तारी वारंट का पालन करने के अपने कानूनी दायित्व को बताया है। रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने स्वीकार किया कि इटली को नेतन्याहू को गिरफ्तार करना होगा यदि वह इतालवी क्षेत्र में प्रवेश करते हैं।

    हालांकि, क्रोसेटो ने यह भी कहा कि नेतन्याहू और इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को हमास के समान स्तर पर रखना आईसीसी का तरीका ठीक नहीं है।

    वहीं, फ्रांस ने सतर्कतापूर्ण लहजा अपनाया और आईसीसी के स्वतंत्र कार्य के प्रति सम्मान दिखाया, लेकिन यह पुष्टि नहीं कि क्या वह नेतन्याहू को गिरफ्तार करेगा या नहीं।

    अगर नेतन्याहू तुर्कीए की यात्रा करते हैं तो उनके लिए मुश्किल हो सकती है। तुर्किए के विदेश मंत्री हकन फिदान ने कहा कि आईसीसी गिरफ्तारी वारंट फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार करने वाले इजरायली अधिकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए एक आशाजनक और महत्वपूर्ण कदम है।

    फिदान ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करना जारी रखेंगे कि नरसंहार को दंडित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून लागू किया जाए।” वहीं, ब्रिटेन ने कहा कि वह आईसीसी की स्वतंत्रता का सम्मान करता है।

    वहीं, फ्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्रिस्टोफ लेमोइन ने एक बयान में कहा, “फ्रांस इस फैसले पर ध्यान देता है। अंतरराष्ट्रीय न्याय का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, वह रोम संधि के अनुसार न्यायालय के स्वतंत्र कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।”

    लेमोइन ने आईसीसी के वारंट को अंतिम फैसले के बजाय एक प्रक्रियात्मक औपचारिकता बताया। वहीं, दूसरी ओर हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने कोर्ट के फैसले को खुले तौर पर खारिज कर दिया और इसे गलत करार दिया। नेतन्याहू को हंगरी आने पर सुरक्षित यात्रा की गारंटी देने की पेशकश की।

    स्लोवेनिया ने कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट पर कहा कि वह पूरी तरह से पालन करेगा। प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब ने फिलिस्तीन के लिए अपने समर्थन को मजबूत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय न्याय को बनाए रखने के स्लोवेनिया के इरादे की पुष्टि की।

    वहीं, यूरोपीय यूनियन के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि आईसीसी के निर्णयों को लागू करना राजनीतिक विकल्प के बजाय कानूनी दायित्व है।

    इस बीच, अमेरिका जैसे गैर-यूरोपीय संघ के देशों ने आईसीसी की आलोचना की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वारंट को अपमानजनक बताया और इजरायल के लिए अटूट समर्थन पर जोर दिया।

    The post गिरफ्तारी वारंट के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ीं, कहां-कहां हो सकते हैं अरेस्ट?… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.