Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»AI-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की असीमित संभावनाएं: DGP शर्मा
    मध्यप्रदेश

    AI-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की असीमित संभावनाएं: DGP शर्मा

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    AI-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की असीमित संभावनाएं: DGP शर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Security Leadership Summit: 21-22 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित भारत की प्रमुख सुरक्षा नेतृत्व समिट में विशिष्ट अतिथि की आसंदी से विशेष सत्र की अध्यक्षता करते हुए अनेक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री मनीष शंकर शर्मा ने कहा की वर्तमान परिदृश्य और तकनीकी प्रगति के कारण एक ऐसी अनोखी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसमे सुरक्षा क्षेत्र में देश की सुरक्षा , व्यापारों की सुरक्षा , इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और संसाधित के बेहतरीन उपयोग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए AI- आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और जीपीटी असीमित संभावनाएँ उपलब्ध कराता है । अब आवश्यकता केवल इतनी है कि इसे यूज़ केसेस में परिवर्तित करके उपयोगकर्ताओं के सामने लाना होगा।

    सम्मेलन को माननीय प्रधान मंत्री जी से प्रेरणा लेकर “विकसित भारत 2047 के लिए सुरक्षित भारत” के महत्व को रेखांकित करने आयोजित किया गया था और समस्त सत्र और उद्बोधन इस मुख्य धारा पर केंद्रित थे।

    उल्लेखनीय है की श्री शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय मामलों, सुरक्षा और सार्वजनिक नीति निर्माण में कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय से दक्षता हासिल करने के बाद विगत वर्षों में AI और जेनरेटिव AI पर गहन अध्ययन , शोध और निरंतर कार्य किया है ।

    सम्मेलन में शामिल हुए यह दिग्गज 

    इस शीर्ष सम्मेलन में भारत के साइबर सुरक्षा प्रमुख NCSC जनरल नायर, केंद्रीय मंत्रीगण, पूर्व थलसेना अध्यक्ष , पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर , सेवारत वरिष्ठ अधिकारी , अधिवक्तागण, नीति आयोग आदि के सदस्यों , और विषय विशेषज्ञों – जनरल शिवाने, पूर्व ACS भगवान शंकर , मेजर साधना सिंह , अनिल पुरी , श्रीनि महाकाली , प्रोफेसर रुपाली त्रिपाठी , बिमल पुरी , ललित कालरा आदि ने भी शिरकत करी.

    भारत की वृद्धि और विकास में सुरक्षा की अहम भूमिका 

    अब यह स्पष्ट हो गया है कि हर प्रमुख देश की तरह ही भारत की वृद्धि और विकास में सुरक्षा की अहम भूमिका रहेगी और सुरक्षित, सुदृढ़ और सक्षम भारत के बिना यह विकास यात्रा पूर्ण होने में ना केवल अधिक समय लगेगा अपितु अनेक समस्या भी आसकती हैं।

    कई विशेषज्ञ और उद्योगपति हुए शामिल  

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस दो दिवसीय सम्मेलन में समस्त देश से विशेषज्ञों के अतिरिक्त सुरक्षा जगत और उद्योग से जुड़ी हुई 800 कम्पिनियों के मालिकों और शीर्ष सदस्यों ने भाग लिया। समिट का आयोजन देश की समस्त सुरक्षा एजेंसियों के राष्ट्रीय संगठन सेंट्रल असोसीएशन ओफ़ प्राइवट सिक्यरिटी इंडस्ट्री द्वारा किया गया था जो अनुमानतः देश के 80 लाख निजी सुरक्षा कर्मियों का प्रतिनिधित्व करता है । संगठन ने एक और अभिनव पहल के माध्यम से भारत के प्रत्येक नागरिक में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से – नेशनल सिटीजन सिक्योरिटी कल्चर  की भी शुरुआत करने का निर्णय लिया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    CG- नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में मिला शव; साथ रहने वाला युवक फरार….

    September 27, 2026

    पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

    September 26, 2026

    विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

    September 26, 2026

    मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

    September 26, 2026

    Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

    September 26, 2026

    Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

    September 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CG- नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में मिला शव; साथ रहने वाला युवक फरार….

    September 27, 2026

    पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

    September 26, 2026

    विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

    September 26, 2026

    मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

    September 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.