Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 16 एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाए चार-चार जनरल कोच
    छत्तीसगढ़

    रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 16 एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाए चार-चार जनरल कोच

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 16 एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाए चार-चार जनरल कोच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले सामान्य यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की 16 ट्रेनों में चार-चार जनरल कोच जोड़े गए हैं।

    पहले केवल दो कोच हुआ करते थे। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी होती थी। नई व्यवस्था से प्रत्येक ट्रेन में अब 400 सीटें हो गईं है। इस लिहाज से जोन में 6400 सीटें बढ़ गईं है। इससे यात्रियों को राहत भी मिल रही है। बिलासपुर समेत जोन के किसी भी रेलवे स्टेशन की बात कर लीजिए, वहां से सबसे ज्यादा जनरल टिकट लेकर यात्री सफर करते हैं। लेकिन, कोच की कमी के कारण उन्हें या तो यात्रा रद करनी पड़ती थी या फिर अतिरिक्त किराया देकर स्लीपर कोच से मंजिल तक पहुंचना पड़ता है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

    खासकर वह यात्री, जो परिवार के साथ यात्रा करते थे, उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी समस्या को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और इसे दूर करने करने का निर्णय लिया। अब जोन से छूटने वाली ट्रेनों में जनरल यात्रियों को परेशानी दूर हो गई है।

    रेलवे ने लगभग सभी ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाकर चार कर दी है। जब यह निर्णय लिया गया, उसी समय नवंबर तक सभी ट्रेनों में चार-चार जनरल कोच जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, जो अब पूरा कर लिया गया है।

    स्लीपर कोच के यात्रियों को आराम
    जब इस समस्या को दूर करने के विषय पर मंथन हुआ तो यह बात सामने आई कि जनरल कोच की संख्या बढ़ाने से न केवल सामान्य बल्कि स्लीपर के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। दरअसल जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्री स्लीपर कोच में जबरिया चढ़ते हैं। इसके कारण आए दिन विवाद भी होता था।

    जिसे ध्यान में रखते हुए एक- एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में पहले से एक- एक जनरल कोच है, जो ट्रेन के आगे व पीछे जुड़ते हैं। अब दो आगे और दो पीछे की तरफ जनरल कोच जोड़े गए हैं।

    इन ट्रेनों में चार- चार कोच की सुविधा
        बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस
        नेताजी सुभाष चंद्र बोस- कोरबा एक्सप्रेस
        बिलासपुर- भगत की कोठी एक्सप्रेस
        बिलासपुर- बीकानेर एक्सप्रेस
        कोरबा- अमृतसर एक्सप्रेस
        बिलासपुर- पटना एक्सप्रेस
        बिलासपुर- एर्नाकुलम एक्सप्रेस
        दुर्ग- निजामुद्दीन एक्सप्रेस
        दुर्ग- एमसीटीएम उधमपुर एक्सप्रेस
        दुर्ग- भोपाल एक्सप्रेस0 दुर्ग- नवतनवा एक्सप्रेस
        दुर्ग- कानपुर एक्सप्रेस0 दुर्ग- अजमेर एक्सप्रेस
        दुर्ग एसीटीएम उधमपुर एक्सप्रेस0 दुर्ग- नवतनवा एक्सप्रेस
        दुर्ग- अजमेर एक्सप्रेस पांच 21 और 11 ट्रेन 22 कोच से चल रही

    जिन ट्रेनों में चार- चार जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। उनमें से पांच 21 कोच के साथ चल रही है। वहीं 11 ट्रेनों में कोच की संख्या 22 हो गई है। इन ट्रेनों में इतनी गुंजाइश है कि दो- दो अतिरिक्त कोच बढ़ाए जा सकते हैं। ट्रेनों की अधिकतम कोच की संख्या 24 ही होती है। इसी के मुताबिक ही स्टेशनों के प्लेटफार्म का निर्माण किया जाता है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….

    October 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.