Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बड़ी उम्मीदों के बावजूद, पहले ही सेशन में आउट
    खेल

    विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बड़ी उम्मीदों के बावजूद, पहले ही सेशन में आउट

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बड़ी उम्मीदों के बावजूद, पहले ही सेशन में  आउट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उम्मीद तो यही थी कि उस ऑस्ट्रेलिया में जाकर फिर से विराट कोहली का बल्ला बोलने लगेगा, जहां उन्होंने 10 साल पहले अपना जलवा बिखेरा था. वही ऑस्ट्रेलिया जहां विराट कोहली ने हर उस वक्त रन बनाए, जब-जब उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े हुए. एक बार फिर कोहली की फॉर्म और यहां तक कि उनके करियर पर ही सवाल उठ रहे हैं और ऐसे वक्त में वो फिर ऑस्ट्रेलिया में हैं लेकिन इस बार कोहली को इस जमीन पर भी राहत नहीं मिल पाई है. पर्थ में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन के पहले ही सेशन में विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए.

    ऑप्टस स्टेडियम में शुक्रवार 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की शुरुआत हुई. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो इस मैदान के इतिहास को देखते हुए गलत नहीं था. यहां खेले गए पिछले 4 टेस्ट में चारों बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी और हर बार उसने पहले बल्लेबाजी की थी. ऐसे में कप्तान जसप्रीत बुमराह का फैसला गलत तो नहीं था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग ने भारत को मुश्किल में डाल दिया. पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल खाता भी नहीं खोल पाए.

    पहले सेशन में ही फेल विराट, 10वीं बार हुआ ऐसा

    सिर्फ 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद उम्मीदें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर थीं और वो लय में आते हुए दिख भी रहे थे लेकिन कुछ ही देर में वो भी क्रीज छोड़कर पवेलियन वापस लौट गए. पर्थ की उछाल लेती पिच पर विराट कोहली को जॉश हेजलवुड की ऐसी ही एक गेंद ने अपने जाल में फंसाया और वो पहली स्लिप में कैच दे बैठे. इस तरह कोहली को 10वीं बार हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया. वो कोहली को तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी बन गए. कोहली 12 गेंदों का सामना कर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए और खराब प्रदर्शन का सिलसिला यहां भी नहीं टूट पाया.

    कॉमेंट्री कर रहे चेतेश्वर पुजारा

    कोहली के आउट होने पर जाहिर तौर पर काफी चर्चा होनी ही थी और वही हुआ भी. आम तौर पर ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को छेड़ने की अपनी गलती के कारण बार-बार आउट होने वाले विराट ने यहां अपनी दूसरी गलती को दोहराया और स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इसके बारे में खुलकर समझाया. पिछले दौरे तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे चेतेश्वर पुजारा को इस बार जगह नहीं मिली और ऐसे में वो ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के लिए हिंदी में कॉमेंट्री कर रहे हैं, जहां उन्होंने पहला सेशन खत्म होने के बाद बताया कि विराट ने कहां गलती की.

    खुलेआम समझाई विराट कोहली की गलती

    असल में इस पारी में विराट क्रीज से काफी बाहर खड़े होकर बल्लेबाजी कर रहे थे ताकि किसी भी तरह की शुरुआती स्विंग को वो नाकाम करें और ड्राइव मारने की कोशिश में विकेट न गंवाए. पुजारा ने भी इस बात की पुष्टि की और समझाया कि कोहली को ड्राइव पसंद है और क्रीज के अंदर रहकर ऐसा करना उनके लिए मुश्किल था, जिसके चलते उन्होंने बाहर खड़े रहने का फैसला किया. लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि यही कोहली की गलती भी थी.

    पुजारा ने बहुत ही बेसिक बात समझाते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में, खास तौर पर पर्थ में उछाल का भी ध्यान रखना होता है और इसलिए क्रीज के अंदर रहना ज्यादा जरूरी है ताकि उछाल से खुद को बचाया जा सके. पुजारा ने कहा कि कोहली फ्रंट फुट पर थे, जबकि क्रीज के अंदर और बैकफुट पर रहने से ऐसी अचानक उछाल वाली गेंदों का सामना करना थोड़ा आसान रहता है. उन्होंने कहा कि यहां पर शुरुआती एक घंटा या पहला सेशन कम रन हासिल करके भी निकाला जा सकता था, जिसके बाद रन बटोरे जा सकते थे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.