Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»शुभमन गिल की चोट के चलते प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह, टीम इंडिया ने लिया आखिरी वक्त पर फैसला
    खेल

    शुभमन गिल की चोट के चलते प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह, टीम इंडिया ने लिया आखिरी वक्त पर फैसला

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शुभमन गिल की चोट के चलते प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह, टीम इंडिया ने लिया आखिरी वक्त पर फैसला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जिसका हर किसी को इंतजार था, वो दिन आखिर आ ही गया. पर्थ में शुक्रवार 22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई. इसके साथ ही जिस बात का डर जताया जा रहा था, वो भी सच हो गया. स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं उतर सके. गिल को टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे पर चोट लगी थी लेकिन उम्मीद जताई जा रही थी कि वो मैच शुरू होने से ठीक पहले तक इससे उबर जाएंगे. ऐसा नहीं हो पाया और बीसीसीआई ने गिल की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि उनकी स्थिति क्या है.

    गिल की चोट पर क्या बोली BCCI?
    ऑप्टस स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस जीतने और प्लेइंग इलेवन सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शुभमन गिल की स्थिति को लेकर जानकारी दी. बोर्ड ने अपने अपडेट में बताया कि वाका (WACA) में टीम इंडिया के मैच सिम्युलेशन के दूसरे दिन गिल के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके चलते पहले टेस्ट मैच में सेलेक्शन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया. बोर्ड ने बताया कि मेडिकल टीम हर रोज उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

    बुमराह बने कप्तान, 2 खिलाड़ियों का डेब्यू
    मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम अपने कप्तान रोहित शर्मा के बिना इस सीरीज की शुरुआत कर रही है. ऐसे में टीम की कमान स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं. बुमराह सिर्फ दूसरी बार ही टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 2022 में इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट मैच में कप्तानी की थी. रोहित रोहित ने अपने बेटे के जन्म के चलते इस टेस्ट से ब्रेक लिया था. अब बताया जा रहा है कि वो 24 नवंबर से वो टीम के साथ पर्थ में जुड़ जाएंगे और दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुट जाएंगे.

    बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े फैसले लिए, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है. इन दोनों के आने से टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों के साथ मुकाबले में उतरी है. हालांकि सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला इकलौते स्पिनर को लेकर था और इसमें न रवींद्र जडेजा को जगह मिली, न ही रविचंद्रन अश्विन को, बल्कि वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है. सुंदर ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

    भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
    भारतः जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा.

    ऑस्ट्रेलियाः पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जॉश हेजलवुड.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.