Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बिहटा सोनार मंडी में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक, 15-20 लाख का नुकसान
    राज्य

    बिहटा सोनार मंडी में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक, 15-20 लाख का नुकसान

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहटा सोनार मंडी में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक, 15-20 लाख का नुकसान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना: बिहटा में आधी रात को एक ज्वेलरी शॉप में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते बगल की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में तीनों दुकान जलकर खाक हो गईं। कुल नुकसान 15 से 20 लाख रुपये तक आंका जा रहा है।

    अलंकार ज्वेलर्स और बगल की दुकानें जलकर खाक
    बिहटा सब्जी मंडी के पास स्थित सोनार मंडी की घटना है। देर रात अलंकार ज्वेलर्स नाम के दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल की एक और ज्वेलरी दुकान और एक सिंगार की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई।

    आसपास की दुकानों को भी हुआ नुकसान
    अलंकार ज्वेलर्स के मालिक ने बताया कि लगभग 8 बजे रात को दुकान बंद करके घर गए थे। रात 12 बजे मुझे फोन पर सूचना मिली कि मेरी दुकान में आग लग गई है। मैं तुरंत दुकान पर पहुंचा तो देखा कि मेरी दुकान पूरी तरह आग की चपेट में है। हमने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। उन्होंने आगे बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। हमें अभी तक यह पता नहीं चला है कि कितना नुकसान हुआ है। आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

    दमकल कर्मियों ने 40 मिनट में पाया काबू
    स्थानीय लोगों ने बताया कि आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि बाजार में अतिक्रमण होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियां अंदर तक नहीं पहुंच पा रही थी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए दमकलकर्मी ने बताया कि हमें थानाध्यक्ष ने सूचना दी कि बिहटा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान में आग लग गई है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि हमें स्थानीय लोगों ने ज्वेलरी दुकान में आग लगने की सूचना दी थी। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हमें दुकान मालिकों से लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि आग से कितना नुकसान हुआ है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….

    October 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.