Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»तृप्ति डिमरी का बड़ा फेल, क्या है वो गलती जिसने उन्हें मुश्किल में डाला?
    मनोरंजन

    तृप्ति डिमरी का बड़ा फेल, क्या है वो गलती जिसने उन्हें मुश्किल में डाला?

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तृप्ति डिमरी का बड़ा फेल, क्या है वो गलती जिसने उन्हें मुश्किल में डाला?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    1 दिसंबर, साल 2023 को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ आई. पूरी फिल्म की कास्ट एक तरफ और ‘भाभी 2’ एक तरफ. शायद तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने भी नहीं सोचा होगा कि ऐसे रातों-रात नेशनल क्रश बन जाएंगी. पहले ही उनके पास फिल्मों की कमी नहीं थी, इसके बाद तो उनकी झोली ही भर गई. लेकिन इस साल तृप्ति डिमरी की तीन फिल्मों को देखकर ऐसा लगा कि, वो परफॉर्मेंस, पैसा और फिल्मों के बीच कहीं फंसकर रह गईं.

    हंसी खुशी साल बीत ही रहा था कि तृप्ति डिमरी को बड़ा झटका लग गया. दरअसल अनुराग बसु की लव स्टोरी में कार्तिक आर्यन के अपोजिट तृप्ति डिमरी काम करने वाली थीं. पर हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता लगा कि उनका पत्ता कट गया है. यूं तो मेकर्स ने ऐसा कुछ कंफर्म नहीं किया है, पर अगर यह सच है तो अब उन्हें संभलने की जरूरत है.

    1 साल में तृप्ति डिमरी का मैजिक फेल!
    तृप्ति डिमरी ने ‘एनिमल’ से पहले कई फिल्मों में अच्छा काम किया है. पर संदीप रेड्डी वांगा ने तृप्ति की ब्यूटी और टैलेंट को डिस्कवर किया. लेकिन इसे बरकरार रखने में वो कामयाब नहीं हो पाईं है. हाल ही में उनकी तीन फिल्में आईं. पहली- विकी विद्या का वो वाला वीडियो, दूसरी- बैड न्यूज और तीसरी- भूल भुलैया 3. लेकिन इनमें से पहली दो फिल्में ऑडियंस को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर सकी. खैर, फिल्मों की बात तो छोड़ भी दी जाए, तो तृप्ति डिमरी का फिल्म में बस सिजलिंग लुक और इंटीमेट सीन्स के अलावा कुछ नहीं दिखा.

    वहीं बात कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ की करे तो एक्ट्रेस ने अच्छा काम करने की पूरी कोशिश की है. लेकिन इस बार भी इम्प्रेस करने में फेल हो गईं. ऐसा लग रहा है कि एक साल में ही उनका मैजिक खो गया है. लोग भी तृप्ति डिमरी के परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठाते दिखे हैं. यही वजह हो सकती है कि उन्हें बड़े प्रोजेक्ट से रिप्लेस करने की खबर आ गई.

    सुधारनी होगी ये एक बड़ी गलती!
    अगर इंडस्ट्री में लंबा टिका रहना है, तो तृ्प्ति डिमरी को सोच विचार करने की जरूरत है. क्योंकि एक हिट मिलने के बाद बहुत प्रोजेक्ट्स मिलते हैं. अब उन्हें क्या चुनना है और किस पर काम करना है. इसकी प्लानिंग करनी होगी. खासकर अपने रोल्स चुनने को लेकर विचार करना ही पड़ेगा. सिर्फ इंटीमेंट सीन्स और जो अबतक कर रही थीं, उससे काम नहीं चलेगा. अब उन्हें अलग चीजें चुननी होंगी. जिस तरह का काम तृप्ति डिमरी ने ‘कला’ में किया था, अब वैसी फिल्मों की जरूरत है. बेशक उनमें पॉपुलैरिटी, पैसा कम होगा पर लंबे समय तक बन रहने के लिए यही जरूरी है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.