Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले महाविकास अघाड़ी में तनातनी शुरु
    राजनीती

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले महाविकास अघाड़ी में तनातनी शुरु

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले महाविकास अघाड़ी में तनातनी शुरु
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा सीटों पर बुधवार को संपन्न हुए मतदान के वोटों की गिनती शनिवार यानी 23 नवंबर को की जाएगी, लेकिन इससे पहले ही  महाविकास अघाड़ी के नेताओं में सीएम पद को लेकर आपसी बयानबाजी तेज हो गई है।महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि नई सरकार में सीएम कांग्रेस का होगा, तो वहीं शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने तुरंत जवाब दिया कि हम नहीं मानेंगे। नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में ही अघाडी की सरकार बनेगी। राज्य में कांग्रेस के सबसे ज्यादा विधायक चुनकर आएंगे। पटोले के बयान को शिवसेना नेता संजय राउत ने खारिज करते हुए कहा कि हम नहीं मानेंगे…कोई नहीं मानेगा…हम लोग बैठकर तय करेंगे… अघाडी सरकार बाद में बैठकर तय करेगी…अगर नाना पटोले को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खड़गे ने कहा हो कि आप सीएम बनेंगे तो उनको ऐलान करना चाहिए।

    पटोले और संजय राउत के बीच बयानबाजी 
    यह पहली बार नहीं है जब पटोले और संजय राउत के बीच इस तरह की बयानबाजी हुई है। हरियाणा में कांग्रेस की हार पर राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद नाना पटोले ने राउत पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि संजय राउत ने किस आधार पर लिखा और कहा मुझे नहीं पता, लेकिन आप सार्वजनिक रूप से गठबंधन पर आरोप नहीं लगा सकते। संजय राउत के बयान से हमें आपत्ति है।बता दें कि बुधवार को संपन्न हुए महाराष्ट्र चुनाव में इस बार 65 फीसदी मतदान हुआ है। सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने का दावा कर रहा है तो वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों में अपना अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि ये आंकड़े अनंतिम हैं। राज्य में 2019 के विधानसभा चुनावों में 61.74 फीसेदी मतदान दर्ज किया गया था। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में 69.63 फीसदी मतदान हुआ, जबकि वित्तीय राजधानी मुंबई में अनुमानित 54 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के चुनावों में, मुंबई का मतदान आंकड़ा 50.67 फीसदी था।महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर है। महायुति गठबंधन में बीजेपी 149 सीटों पर, शिवसेना 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, एमवीए में कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) 95 और शरद पवार की एनसीपी ने 86 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। महाराष्ट्र के रण में 4,136 उम्मीदवार मैदान में थे। इन सभी की किस्मत का फैसला 23 नवंबर को होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आयकर कानून में बदलावों पर मिलेगी अहम जानकारी, 23 जुलाई को स्पेशल कार्यक्रम

    July 22, 2026

    युवा आंदोलन पर सरकार और पुलिस की कड़ी निगरानी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    July 22, 2026

    1575 ग्राम पंचायतों में विकसित होंगी पंचवटी वाटिकाएं, हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

    July 22, 2026

    उत्तराखंड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी, सरकार ने आमंत्रित किए सुझाव

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.