Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»आप ने पहली सूची में वफादारों पर भरोसा जताते हुए बाहरी को दी प्राथमिकता  
    राजनीती

    आप ने पहली सूची में वफादारों पर भरोसा जताते हुए बाहरी को दी प्राथमिकता  

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आप ने पहली सूची में वफादारों पर भरोसा जताते हुए बाहरी को दी प्राथमिकता  
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में आप ने एक ओर पार्टी के वफादारों पर भरोसा जताया है, साथ ही कांग्रेस और भाजपा से आए नेताओं को प्राथमिकता देते हुए टिकट दिया है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिससे सूची पर सवाल खड़ा हो रहा है। आइए जानते हैं पहली सूची से आम आदमी पार्टी क्या संदेश देना चाह रही है और इसके साइड इफेक्ट क्या हो सकती हैं।  
    तीन बीजेपी व तीन कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट
    आप की पहली सूची में छह बाहरी नेताओं को टिकट दिया गया है, इनमें से तीन भाजपा और तीन कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ब्रह्म सिंह तंवर को छतरपुर से टिकट दिया गया है। ब्रह्म सिंह पूर्व विधायक हैं। वहीं, किराड़ी से पूर्व भाजपा विधायक अनिल झा को आप ने मैदान में उतारा है। लक्ष्मी नगर से पूर्व भाजपा पार्षद बीबी त्यागी को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता मतीन अहमद के बेटे जुबैर चौधरी को सीलमपुर से, सीमापुरी से पूर्व कांग्रेस विधायक वीर सिंह धींगन और मटियाला से पूर्व कांग्रेस विधायक सुमेश शौकीन को टिकट मिला है। इन बाहरी नेताओं को शामिल कर आप ने संकेत दिया है कि वह राजनीतिक ताकत और अनुभव को प्राथमिकता दे रही है। हालांकि, यह कदम पार्टी के भीतर असंतोष का कारण बन सकता है, क्योंकि पुराने नेताओं के टिकट कटने से नाराजगी पनप सकती है।

    लोकप्रियता में कमी के चलते तीन विधायकों के टिकट कटे
    पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें रितुराज झा (किराड़ी), अब्दुर रहमान (सीलमपुर), गुलाब सिंह यादव (मटियाला) शामिल हैं। हालांकि टिकट कटने की वजहें स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन यह माना जा रहा है कि प्रदर्शन या स्थानीय लोकप्रियता में कमी इसका कारण हो सकता है। इस फैसले को गौर से देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी परफॉर्मेंस बेस्ड राजनीति की लीक पर चल रही है। हालांकि ये कदम भी भीतर ही भीतर पार्टी में असंतोष का कारण बन सकता है।

    तीन पुराने नेताओं को मौका
    पार्टी ने पहली सूची में तीन पुराने और वफादार नेताओं को मौका दिया है। इनमें रोहतास नगर की पूर्व विधायक शामिल हैं, जिन्हें दोबारा मौका दिया गया है। राम सिंह नेताजी बदरपुर के पूर्व विधायक रहे हैं, उन्हें भी फिर से मैदान में उतारा गया है। दीपक सिंगला, जो कि 2020 में भी उम्मीदवार थे और महाराष्ट्र-गोवा के प्रभारी रहे हैं, उन्हें भी पार्टी ने टिकट दिया गया है।

    पहली लिस्ट पर उठे कई सवाल
    आप ने जो पहली लिस्ट जारी की है, वह कई तरह के सवाल खड़े करती है। पार्टी भले ही इसे एक नई तरह की रणनीति की तरह पेश करे, लेकिन आप ने अन्य पार्टियों से आए नेताओं को प्राथमिकता देकर अपने मूल कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया है। यह फैसला स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर डाल सकता है। मौजूदा विधायकों को दरकिनार करने से भी पार्टी में भीतर असंतोष पनप सकता है। पार्टी का ध्यान अनुभव और नए चेहरों के संतुलन पर टिका हुआ है। 

    परफॉर्मेंस बेस्ड सोच रखने वाली पार्टी का संदेश
    पहली लिस्ट के जरिए आम आदमी पार्टी ये बताने की कोशिश कर रही है कि वह सिर्फ पॉपुलैरिटी ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस बेस्ड सोच रखने वाली पार्टी है और इसे ही प्राथमिकता देती है। पार्टी अपने विधायकों के प्रदर्शन का आकलन करती है और जरूरत पड़ने पर सख्त फैसले लेने से पीछे नहीं हटती। इसके साथ ही बाहरी नेताओं को शामिल कर आप ने संकेत दिया है कि वह बड़े स्तर पर चुनावी जीत के लिए नए सहयोगियों को भी अपनाने को तैयार है। पहली सूची ने पार्टी के भीतर असंतोष और गुटबाजी की आशंका को भी जन्म दिया है। अब यह देखना होगा कि आम आदमी पार्टी इन चुनौतियों का सामना कैसे करती है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.