Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राजेश मूणत का विकास रथ रायपुरा में, सड़कों के लिए 3 करोड़ रुपए मंजूर करवाए
    छत्तीसगढ़

    राजेश मूणत का विकास रथ रायपुरा में, सड़कों के लिए 3 करोड़ रुपए मंजूर करवाए

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजेश मूणत का विकास रथ रायपुरा में, सड़कों के लिए 3 करोड़ रुपए मंजूर करवाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की दशा-दिशा बदलने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक तथा तीन बार के मंत्री रहे राजेश मूणत के प्रयासों से शासन ने रायपुरा (माधवराव सप्रे वार्ड) में 3 करोड़ रुपए से कई सड़कों के निर्माण और डामरीकरण को मंजूरी दे दी है। ये ऐसी सड़कें हैं, जो वर्षों से नहीं बनी थीं और जिनके निर्माण से वार्ड ही नहीं बल्कि राजधानी के सैकड़ों लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। दरअसल पिछले तीन-चार महीने से इस क्षेत्र के भाजपा-नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी मिलकर जरूरतें बताई थीं। इस आधार पर मूणत ने अपनी शैली के अनुरूप पूरी तेजी से एस्टीमेट वगैरह बनवाकर शासन को भेजा, जहां से तत्काल मंजूरी भी आ गए। ज्यादातर सड़कों का काम पीडब्लूडी महकमा करेगा। बुधवार को इन कार्यों के भूमिपूजन के मौके पर पूर्व मंत्री मूणत ने भीड़भरे समारोह में लोगों को आश्वस्त किया कि वे अपनी जरूरतें सीधे मिलकर बताते रहें। उन्होंने कहा कि सभी आश्वस्त रहें कि बुनियादी सुविधाओं से जुड़े जितने भी जरूरी काम होंगे, सभी वार्ड में जल्द करवाए जाएंगे। पूर्व मंत्री मूणत ने इस स्वीकृति के लिए सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का आभार जताया है। वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत के प्रयास से जिन सड़कों को मंजूरी मिली है, उनमें मिनी टॉकीज रोड कुम्हारपारा इंद्रप्रस्थ रोड से विप्र नगर जाने का मार्ग, सतनामी पारा में नया गुरुकुल स्कूल के पास गली में पंचमुखी हनुमान शांति इंक्लेव के पीछे, द्वारिका विहार, गणेश नगर,  देवनागरी, शिव विहार कॉलोनी और विप्र नगर की गलियों में बंधवा तालाब से प्रगति विद्यालय के पास की सड़कें तथा गलियां और डामरीकरण-कंक्रीटीकरण शामिल हैं। इन सभी मार्गों की हालत सुधारने तथा बनाने के लिए यहां के निवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे। इन सड़क-गलियों के साथ नालियां भी बनाई जाएंगी, ताकि साफ-सफाई रहे और हाईजीनिक कंडीशन पैदा हों। सभी प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार-विमर्श के बाद पूर्व मंत्री मूणत ने शासन को प्रस्ताव भेजकर 299.91 लाख रुपए का फंड मंजूर करवा दिया है।

    क्वालिटी और हाईजीन का पूरा ध्यान रखेंगेः मूणत
    रायपुर में आयोजित समारोह में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता-नेत्रियां और वार्ड के लोग मौजूद थे। इस दौरान सड़क-नालियों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए राजेश मूणत ने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में लोगों के लिए खुशहाल वातावरण तथा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। यह सिलसिला लगातार चलेगा, ताकि रायपुर पश्चिम के वार्डों के निवासियों को बड़ा बदलाव महसूस करवाया जा सके। वरिष्ठ विधायक मूणत ने दोहराया कि इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने समता-चौबे कालोनी के अंदरूनी मार्गों में करीब 3 करोड़ रुपए से डामरीकरण शुरू करवाया  है। डीडी नगर के प्रमुख मार्गों का भी लगभग 3 करोड़ रुपए से डामरीकरण शुरू किया जा रहा है। यही नहीं, गोकुल नगर, लक्ष्मण नगर एवं गोपाल नगर में रुपए 291 लाख रुपए से सड़क निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। पूर्व मंत्री मूणत ने जानकारी दी कि सरोना में भी 273 लाख रुपए से मुख्य मार्गों का डामरीकरण करने का प्रस्ताव जल्द मंजूर करवा लेंगे। उन्होंने कहा कि वे रायपुर पश्चिम के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। इस क्षेत्र में होने वाली सभी कार्य आम लोगों की जरूरतों पर ही आधारित रहेंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.