Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»गुजरात गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को हरियाणा सरकार ने किया टैक्स फ्री
    राज्य

    गुजरात गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को हरियाणा सरकार ने किया टैक्स फ्री

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुजरात गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को हरियाणा सरकार ने किया टैक्स फ्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म "The Sabarmati Report" को हरियाणा सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखने के बाद यह ऐलान किया है. इससे पहले विक्रांत मैसी-राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा स्टारर "The Sabarmati Report" को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री कर दिया गया था. गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म "The Sabarmati Report" की पीएम मोदी तक तारीफ कर चुके हैं.

    मुख्यमंत्री सैनी ने की घोषणा
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बीती शाम चंडीगढ़ IT पार्क के डीटी मॉल में अपने मंत्रियों के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे. इस दौरान उनके साथ कई विधायक और फिल्म की डायरेक्टर एकता कपूर भी मौजूद रहीं. फिल्म देखने के बाद सीएम ने घोषणा की कि साबरमती रिपोर्ट राज्य में टैक्स फ्री होगी, जिससे इसे एंटरटेनमेंट टैक्स से छूट मिलेगी. सीएम नायब सैनी ने फिल्म देखने के बाद कहा कि फिल्म में अतीत की घटनाओं को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है.

    संवेदनशीलता और गरिमा के साथ
    सीएम नायब सैनी ने आगे कहा, यह फिल्म हमारे हालिया इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक की महत्वपूर्ण सच्चाई को दर्शाती है. फिल्म निर्माताओं ने इस मुद्दे को बहुत संवेदनशीलता और गरिमा के साथ पेश किया है. इस फिल्म के माध्यम से 59 निर्दोष पीड़ितों को भी अपनी बात कहने का मौका मिला है.

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद हरियाणा
    BJP शासित राज्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पहले ही "The Sabarmati Report"्स को टैक्स फ्री कर चुके हैं. इसी क्रम में अब हरियाणा में भी इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है. यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना मेन रोल में हैं. जिसको धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है.

    कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी "The Sabarmati Report" फिल्म के बारे में ट्वीट किया था. उन्होंने एक ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए लिखा था, ये अच्छा है कि सच बाहर आ रहा है और वो भी उस तरह से जिससे आम लोग उसे आसानी से देख सकें. एक फेक नैरेटिव कुछ वक्त के लिए ही टिक सकता है. आखिरकार सच सामने आता ही है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.