Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 65.11% मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग
    राज्य

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 65.11% मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 65.11% मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 65.11 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो पिछले 30 साल में सबसे अधिक है. इससे पहले 1995 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 71.69 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

    2019 के विधानसभा चुनाव से अधिक
    इस साल हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 61.39 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में 61.4 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी का श्रेय काफी हद तक सत्तारूढ़ महायुति और महा विकास अघाड़ी की ओर से किए गए प्रचार अभियानों को दिया जा रहा है. लोकसभा चुनाव में महायुति को कुल 42.71 प्रतिशत वोट मिला था, जबकि महाविकास अघाड़ी के खाते में 43.91 प्रतिशत वोट आए थे.

     9.69 करोड़ मतदाता मैदान में
    महाराष्ट्र में इस बार किंग कौन बनेगा, मतदान प्रतिशत में कम से कम 3.5 प्रतिशत का उछाल यह तय करने में अहम हो सकता है. 2019 में महाराष्ट्र में 8.85 करोड़ मतदाता थे, जो 2024 में बढ़कर 9.69 करोड़ हो गए. इसमें से 5 करोड़ पुरुष और 4.69 महिला मतदाता हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, मैदान में 4136 उम्मीदवार हैं. इसमें से 3771 पुरुष और 363 महिला वोटर्स हैं.

    देवेंद्र फडणवीस का दावा
    कहा जा रहा है कि ज्यादा वोटिंग का फायदा सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को हो सकता है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है उसका फायदा बीजेपी को हुआ है. ये सच है कि पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार के विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ा है. इसका फायदा बीजेपी और महायुति दोनों को होगा.

    वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि MVA चुनाव जीत रहा है. लोगों में उत्साह है. महाराष्ट्र के स्वाभिमानी नागरिक एक ऐसी सरकार का चुनाव करेंगे जो राज्य के कल्याण को प्राथमिकता देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार का गठन निश्चित है.

    1995 की यादें ताजा
    महाराष्ट्र में 30 साल बाद इतनी वोटिंग हुई है. इससे पहले 1995 में 71.69 प्रतिशत मतदान हुआ था. तब राज्य में शिवसेना की सरकार बनी थी. मनोहर जोशी मुख्यमंत्री बने थे. दो चरणों में वोटिंग हुई थी. 12 फरवरी, 1995 और 9 मार्च. नतीजे 13 मार्च को घोषित हुए थे. तब अविभाजित शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन था. मनोहर जोशी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बने थे. महाराष्ट्र में पहली बार गैर कांग्रेस सरकार बनी थी. उस चुनाव में कांग्रेस को 80, शिवसेना को 73 और बीजेपी को 65 सीटों पर जीत मिली थी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026

    धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    October 15, 2026

    Uttarakhand News: वंचित वर्गों के उत्थान और विकास योजनाओं पर धामी-कुलस्ते की चर्चा, शिक्षा-रोजगार से सामाजिक सशक्तीकरण पर मंथन….

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.