Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»पराली जलाने के मामले में कार्रवाई तेज, 4711 FIR और 1319 अधिकारियों को नोटिस
    राज्य

    पराली जलाने के मामले में कार्रवाई तेज, 4711 FIR और 1319 अधिकारियों को नोटिस

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पराली जलाने के मामले में कार्रवाई तेज, 4711 FIR और 1319 अधिकारियों को नोटिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटियाला। राज्य में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने पर सरकार ने 1,319 पर्यवेक्षकों व अधिकारियों को नोटिस देकर जवाबतलबी की है। इसके साथ ही खेतों में लगी आग को बुझाने में सही समय पर हरकत में न आने पर 79 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दूसरी तरफ, बुधवार को राज्य में 179 जगह पराली जलाने की घटनाओं के साथ ही कुल आंकड़ा 10,104 तक पहुंच गया है। पराली जलाने से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़ और पटियाला का अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) भी 300 पार रहा जोकि बहुत खराब है।

    18 नवंबर तक जारी किए नोटिस में सबसे ज्यादा 165 अधिकारी गुरदासपुर से हैं। तरनतारन के 164 जालंधर के 152, फिरोजपुर के 134, कपूरथला के 128 व अमृतसर के 127 अधिकारी हैं।

    पराली जलाने के केस 10 हजार के पार
    मौजूदा धान सीजन में पराली जलाने के केस 10 हजार पार कर गए हैं। बुधवार को राज्य में 179 जगह पराली जलाने के केस मिले। इनमें सबसे ज्यादा 26-26 केस फिरोजपुर और संगरूर में मिले। मुक्तसर में 20, तरनतारन में 15, फरीदकोट में 14, फाजिल्का में दस, मोगा में नौ व लुधियाना, बठिंडा व बरनाला में आठ-आठ केस मिले।

    1.70 करोड़ रुपये का किसानों को हो चुका जुर्माना
    राज्य में पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना और केस दर्ज होने के बावजूद इन घटनाओं में कमी नहीं आई है। राज्य में अब तक किसानों को कुल एक करोड़ 70 लाख 22 हजार 500 रुपये जुर्माना किया है। इसमें से एक करोड़ पांच लाख 37 हजार 500 रुपये की वसूली की जा चुकी है।

    इसमें सबसे ज्यादा 29 लाख 67 हजार 500 रुपये जुर्माना फिरोजपुर में किया है। मोगा में 21 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना किया है। राज्य में पराली जलाने के मामलों में 4711 एफआइआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 809 फिरोजपुर, 550 तरनतारन, 427 संगरूर और 423 पटियाला में दर्ज हैं। 

    धूप खिलने के बाद पराली जलाने के मामलों में इजाफा हुआ है। पराली सूखने के साथ ही किसान आग लगाने लगे हैं। इसी बीच गांव सेखा कलां में आग लगने पर रिपोर्ट करने गए कलस्टर अफसर को विरोध का सामना करना पड़ा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026

    धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    October 15, 2026

    Uttarakhand News: वंचित वर्गों के उत्थान और विकास योजनाओं पर धामी-कुलस्ते की चर्चा, शिक्षा-रोजगार से सामाजिक सशक्तीकरण पर मंथन….

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.