Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»कोहरे के कारण दिल्ली में रेल यात्रियों को परेशानी, कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं
    राज्य

    कोहरे के कारण दिल्ली में रेल यात्रियों को परेशानी, कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोहरे के कारण दिल्ली में रेल यात्रियों को परेशानी, कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: कोहरे से रेल यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। नई दिल्ली से बुधवार को पूर्वाह्न 11.35 बजे चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 23.35 घंटे के विलंब से बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11.10 बजे रवाना होगी। बृहस्पतिवार को चलने वाली यह ट्रेन भी 2.25 घंटे की देरी से दोपहर दो बजे चलेगी। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से बुधवार शाम 4:00 बजे चलने वाली सहरसा त्योहार विशेष (05578) 40.30 घंटे के विलंब से शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे चलेगी। दिल्ली आने वाली लगभग 40 ट्रेनें एक घंटे से 40 घंटे तक विलंब से चल रही है जिससे यात्री परेशान हैं।

    'बहुत खराब' श्रेणी में आ गई हवा की गुणवत्ता
    पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' और 'गंभीर प्लस' श्रेणी में रहने के बाद, गुरुवार को वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ और हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गई। साथ ही दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की एक पतली परत के कारण दृश्यता कम हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजे तक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 379 दर्ज किया गया, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया।

    सोनिया विहार का AQI 394
    CPCB के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे तक चांदनी चौक में मापा गया वायु गुणवत्ता सूचकांक 338, आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) 370, आईटीओ 355, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 354, आरके पुरम 387, ओखला फेज 2 370, पटपड़गंज 381, सोनिया विहार 394 और आया नगर 359 रहा, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, दिल्ली में कई जगहें अभी भी 'गंभीर' श्रेणी के वायु प्रदूषण की सीमा में हैं, क्योंकि आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 405, अशोक विहार 414, बवाना 418, द्वारका सेक्टर-8 401, मुंडका 413 और वजीरपुर 436 है।

    पांच घंटे से अधिक विलंब से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें

    • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-साढ़े छह घंटे.
    • बेगुसराय-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-साढ़े आठ घंटे.
    • राजेंद्र नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष ( 02393)- सवा छह घंटे.
    • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सुपरफास्ट विशेष (05283)-साढ़े पांच घंटे.
    • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सुपरफास्ट विशेष (04057) -12.05.
    • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल क्लोन (05219) -5.50 घंटे.
    • गया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (02397)-छह घंटे.
    • दरभंगा-पुरानी दिल्ली विशेष (04067)-सात घंटे.
    • प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस-सवा छह घंटे.

    दिल्ली से विलंब से रवाना होने वाली ट्रेनें

    • नई दिल्ली-राजेंद्र नगर सुपरफास्ट विशेष ( 02394)-12.40 घंटे.
    • नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस-3.25 घंटे.
    • नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे.
    • आनंद विहार टर्मिनल-गया क्लोन एक्सप्रेस (02398)-2.10 घंटे.
    • आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट विशेष (05220)-तीन घंटे.
    • आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन (05284)-पांच घंटे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: नीति आयोग बैठक में CM धामी का विजन: वेलनेस-ग्रीन एनर्जी पर जोर, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति समर्थन की मांग….

    June 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.