Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»“शमी को IPL 2025 में घट सकती है रकम, शमी ने दिया यह जवाब”
    खेल

    “शमी को IPL 2025 में घट सकती है रकम, शमी ने दिया यह जवाब”

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “शमी को IPL 2025 में घट सकती है रकम, शमी ने दिया यह जवाब”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IPL 2025 का मेगा ऑक्शन शुरू होने वाला है. उससे पहले खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर, उन्हें मिलने वाली रकम को लेकर, बड़े-बड़े क्रिकेट पंडित अपनी बात रख रहे हैं. ऐसी ही भविष्यवाणी मोहम्मद शमी को लेकर भी हुई. बड़बोले मिजाज वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में शमी को कम पैसे मिलने का अनुमान जताया. मगर मांजरेकर का ये अनुमान शमी को सही नहीं लगा और उन्होंने उनका सरेआम मजाक बना दिया.

    शमी ने मांजरेकर का उड़ाया मजाक!
    शमी ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट डाला और संजय मांजरेकर की कम रकम मिलने वाली बात पर लिखा- बाबाजी की जय हो. शमी यहीं नहीं रुके. ये तो बस शुरुआत थी. उन्होंने मांजरेकर को नसीहत भी दे दी. शमी ने लिखा कि थोड़ा ज्ञान अपने फ्यूचर के लिए भी बचा लो, काम आएगा संजय जी?

    संजय मांजरेकर की बातों का मजाक उड़ाते हुए शमी ने अपने फैंस के लिए भी कुछ लिखा. उन्होंने कहा कि अगर किसी को अपना फ्यूचर जानना हो तो वो सर से मिले.

    मांजरेकर ने शमी को लेकर क्या कहा था?
    भारतीय स्पीडस्टार की बातों से इतना तो साफ है कि संजय मांजरेकर ने उन्हें लेकर जो कुछ भी कहा है, उससे वो आहत हैं. भारत के पूर्व ओपनर ने कहा था कि उनका ऐसा अनुमान है कि IPL 2025 में शमी को मिलने वाली रकम में गिरावट देखने को मिल सकती है. मांजरेकर के ऐसा कहने के पीछे की वजह शायद शमी की फिटनेस एक मुख्य वजह रही हो.

    शमी की फिटनेस एक बड़ा सवाल
    अपनी फिटनेस के चलते शमी एक साल से भी ज्यादा लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं. हालांकि, उन्होंने अब इंजरी को मात देकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है. शमी की ये वापसी भारतीय टीम में तो अभी नहीं हो पाई है लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका जलवा दिखना शुरू हो गया है. इंजरी से लौटकर खेले पहले मैच में ही उन्होंने 4 विकेट लिए.

    गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ में शमी को था खरीदा
    शमी IPL 2024 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. IPL 2022 में वो 6.25 करोड़ रुपये में गुजरात का हिस्सा बने थे. उन्होंने गुजरात के लिए 33 मैच में 48 विकेट चटकाए. इस दौरान IPL 2023 में 17 मैचों में 28 विकेट के साथ उन्होंने पर्पल कैप भी जीता. हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद भी गुजरात ने आईपीएल 2025 के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मेधावियों और उत्कृष्ट विद्यालयों को धामी ने किया सम्मानित, बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बनेगा सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड….

    October 15, 2026

    Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में धामी सरकार के 5 बड़े फैसले, गिरफ्तारी से लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक उठाए ये कदम….

    October 15, 2026

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.