Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»“IPL 2025 ऑक्शन: KKR की नजर खिताब बरकरार रखने पर, जीत की तैयारी शुरु”
    खेल

    “IPL 2025 ऑक्शन: KKR की नजर खिताब बरकरार रखने पर, जीत की तैयारी शुरु”

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “IPL 2025 ऑक्शन: KKR की नजर खिताब बरकरार रखने पर, जीत की तैयारी शुरु”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्‍शन 24 और 25 नवंबर को साउदी अरब के जेद्दा में होगा। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर्स की लिस्‍ट जारी की थी। कोलकाता नाइटराइडर्स ने पूरे 6 प्‍लेयर को रिटेन किया था। पिछले सीजन की विजेता KKR ने हालांकि, श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था।

    रिंकू पर खर्च किए 13 करोड़

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिंकू सिंह पर सबसे ज्‍यादा 13 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को 12-12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी ने हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को 4-4 करोड़ रुपये में बरकरार रखा था।

    ऐसे में केकेआर के पर्स में 51 करोड़ रुपये बाकी हैं। IPL 2024 की विजेता टीम मेगा ऑक्‍शन में सोच-समझकर खरीदारी करना चाहेगी। टीम वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्‍ट, ईशान किशन, जोस बटलर और अर्शदीप सिंह पर बड़ी बोली लगा सकती है।

    अर्शदीप सिंह

    तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में लगातार अपने आप को साबित कर रहे हैं। पंजाब किंग्‍स ने उन्‍हें रिटेन नहीं किया था। ऐसे में नीलामी में कोलकाता उन पर दांव लगा सकती है। अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में अब तक 65 मैच खेले हैं। इस दौरान सिंह ने 76 विकेट चटकाए हैं।

    जोस बटलर

    कोलकाता नाइटराइडर्स को एक सलामी बल्‍लेबाज की तलाश है। ऐसे में जोस बटलर इसकी भरपाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं बटलर विकेटकीपिंग के भी अच्‍छे विकल्‍प हैं। उन्‍होंने आईपीएल के 107 मैच में 3582 रन बनाए हैं। बटलर ने पिछले सीजन 11 मुकाबलों में 359 रन बनाए थे।

    वेंकटेश अय्यर

    कोलकाता नाइटराइडर्स के पास एक भी राइट टू मैच कार्ड नहीं है। ऐसे में फ्रेंचाइजी वेंकटेश अय्यर को मेगा ऑक्‍शन में खरीदना चाहेगी। IPL 2024 में उन्‍होंने कोलकाता के लिए अच्‍छा प्रदर्शन किया था। ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलकाता को मिडिल ऑर्डर में मजबूती प्रदान करेगा। वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल के 50 मैच में 1326 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 3 विकेट भी हैं।

    ईशान किशन

    मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिलीज कर दिया था। ऐसे में वह अब ऑक्‍शन में नजर आने वाले हैं। ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स उन्‍हें अपने पाले में करना चाहेगी। ईशान ने आईपीएल के 105 मुकाबलों में 2644 रन बनाए हैं। पिछले सीजन ईशान ने 14 मुकाबलों में 320 रन बनाए थे।

    फिल सॉल्‍ट

    इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फिल साल्ट ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए टॉप ऑर्डर में उम्‍दा प्रदर्शन किया था। उन्‍हें टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्‍हें फिर से अपने साथ जोड़ना चाहेगी। पिछले सीजन सॉल्‍ट ने 12 मैच में 435 रन बनाए थे। लीग में उन्‍होंने 21 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 653 रन बनाए हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप तैयार: CM धामी ने 5 वर्षीय मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने मौके पर जांची हेल्पलाइन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी; समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश……

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- CM धामी सख्त: 1905 पर 30 दिन से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर कड़ी रोक…..

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.