Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»MCD को बायोमाइनिंग से 360 करोड़ रुपये की बचत, नई टेंडर दरों पर काम शुरू
    राज्य

    MCD को बायोमाइनिंग से 360 करोड़ रुपये की बचत, नई टेंडर दरों पर काम शुरू

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MCD को बायोमाइनिंग से 360 करोड़ रुपये की बचत, नई टेंडर दरों पर काम शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    MCD ने भलस्वा, ओखला और गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बायोमाइनिंग की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। भलस्वा लैंडफिल साइट पर बायोमाइनिंग का काम करने वाली कंपनी ने सबसे कम रेट भरे थे। पुराने रेट और नए रेट के बीच तुलना की जाए तो इससे MCD को 360 करोड़ रुपये का लाभ हो रहा है।

    5-6 कंपनियों ने किया दावा
    MCD ने तीनों लैंडफिल साइटों के लिए अलग-अलग टेंडर मांगे थे। एक लैंडफिल साइट पर 5-6 कंपनियों ने दावा किया है। इनमें तीन पुरानी कंपनियां भी शामिल हैं। MCD अधिकारियों का कहना है कि तीनों लैंडफिल साइटों पर इस समय 160 लाख मीट्रिक टन कूड़ा बचा हुआ है। भलस्वा और ओखला लैंडफिल साइट पर कूड़े की बायोमाइनिंग का काम जिन कंपनियों को सौंपा गया था उन्होंने अपना टारगेट पूरा कर दिया। MCD गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बायोमाइनिंग का काम करने वाली कंपनी के काम से संतुष्ट नहीं है।

    लजी के आदेश पर फाइनैंशल पावर बढ़ाई गई
    MCD तीनों लैंडफिल साइटों का कूड़ा जल्द खत्म करना चाहती है। इसके लिए MCD बायोमाइनिंग के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करना चाह रही थी, लेकिन MCD में स्टैंडिंग कमिटी का गठन न हो पाने के कारण यह अटक रहा था। एलजी के आदेश पर सितंबर 2024 में लैंडफिल साइटों पर कूड़े की बायोमाइनिंग, सीएंडडी वेस्ट और वेस्ट टु एनर्जी प्लांट से जुड़े काम को रफ्तार देने के लिए MCD कमिश्नर की फाइनैंशल पावर बढ़ा दी गई। इसके बाद MCD ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने पर काम शुरू कर दिया।

    30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा
    MCD अधिकारियों ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट सहित बाकी दोनों लैंडफिल साइटों के लिए कंपनी को पहले 30 लाख मीट्रिक कूड़े का टेंडर दिया जाएगा। इसके लिए 18 महीने का टारगेट रखा गया है। निर्धारित समयसीमा के भीतर टारगेट पूरा होने के बाद ओखला लैंडफिल साइट के लिए 10 लाख मीट्रिक टन और बाकी दोनों लैंडफिल साइटों के लिए 15-15 लाख मीट्रिक टन कूड़े की बायोमाइनिंग का काम सौंपा जाएगा।

    360 करोड़ की बचत
    MCD अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कंपनियों को 750 रुपये प्रतिटन के हिसाब से भुगतान किया गया, लेकिन नई टेंडर प्रक्रिया में रेट काफी डाउन गए हैं। भलस्वा लैंडफिल साइट के लिए 423 प्रति टन, ओखला लैंडफिल साइट 405 रुपये प्रति टन और गाजीपुर लैंडफिल साइट के लिए 493 रुपये प्रतिटन के हिसाब से भुगतान करना होगा। इससे MCD के तीनों लैंडफिल साइट की बायोमाइनिंग से 360 करोड़ रुपये बचेंगे। इतना ही नहीं अधिकारी ने बताया कि सिंघोला में सिल्ट की बायोमाइनिंग का काम भी 513 रुपये प्रतिटन के हिसाब से दिया गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप तैयार: CM धामी ने 5 वर्षीय मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने मौके पर जांची हेल्पलाइन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी; समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश……

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- CM धामी सख्त: 1905 पर 30 दिन से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर कड़ी रोक…..

    April 17, 2026

    चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा….

    April 17, 2026

    जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल….

    April 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप तैयार: CM धामी ने 5 वर्षीय मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने मौके पर जांची हेल्पलाइन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी; समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश……

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- CM धामी सख्त: 1905 पर 30 दिन से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर कड़ी रोक…..

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.