Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»महाराष्ट्र की 288, झारखंड की 38 सीटों के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न…
    राजनीती

    महाराष्ट्र की 288, झारखंड की 38 सीटों के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न…

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र की 288, झारखंड की 38 सीटों के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची/मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों  के साथ झारखड़ की दूसरे चरण की 38 और उपचुनाव वाली सीटों पर बुधवार को मतदान समाप्त हो गया है। महाराष्ट्र में  58.22 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में बुधवार को 12 जिलों की 38 सीटों पर 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए। 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा। उधर, मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा और उसके गठबंधन की बढ़त दिखाया गया है, लेकिन कांटे की टक्कर है।
    मतदान के दौरान कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने शिरडी में फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि धुले की रहने वाली लडक़ी ने शिरडी में मतदान किया है। वहीं, धुले के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। बीड विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी बाला साहब शिंदे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, झारखंड के गिरिडीह के होली स्कूल के बूथ पर जेएमएम और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बोगस वोटिंग कर रहे थे, इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से भी धक्का-मुक्की हुई। बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मतदान केंद्र पर ही दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। वे छत्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर ठहरे हुए थे। इसी बीच उन्हें चक्कर आ गया और वह गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

    यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस पर पथराव
    यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट पर उपचुनाव की वोटिंग के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में ककरौली थाने के इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने भीड़ को खदेडऩे के लिए वहां मौजूद महिलाओं पर रिवॉल्वर तान दी और कहा- यहां से चली जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ङ्ग पर रिवॉल्वर ताने हुए इंस्पेक्टर का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की।

    दोनों राज्यों के एग्जिट पोल
    देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव और यूपी समेत चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में यूपी उपचुनाव में भाजपा+ को पांच से सात सीट मिलने का अनुमान, सपा को मिल रही दो से चार सीटें मिलने का अनुमान है। लोकशाही रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति 128 से 142, एमवीए को 125 से 140 और अन्य को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है।  पोल डायरी के एग्जिट पोल में महायुति को 122 से 186, एमवीए को 69 से 121 और अन्य को 12 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में महायुति को 175 से 195, एमवीए को 85 से 112 और अन्य को 07 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है।
    मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन इंडिया को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 42 से 47 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को एक से 4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पीपुल्स पल्स ने भी अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 44 से 53 सीटें दी हैं। इसने सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन को 25 से 37 सीटें दी हैं। चाणक्य के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति को सबसे ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसमें महायुति को 152 से 160 और एमवीए को 130 से 138 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि अन्य को छह से आठ सीटें मिल रही हैं। वहीं पी-मारक्यू के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा+ को 137-157, कांग्रेस+ को 126-146 और अन्य को दो से आठ सीटें मिलने का अनुमान है।
    यूपी उपचुनाव में जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा+ को पांच सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं सपा को चार सीटें मिल रही हैं। यूपी उपचुनाव में टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा+ को छह सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं सपा को तीन सीट मिल रही हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी उपचुनाव में भाजपा+ नौ में सात सीट मिलने का अनुमान है, वहीं समाजवादी पार्टी राज्य में दो सीटें जीत सकती है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद सर्वे कंंपनी मैट्रिज ने एग्जिट पोल जारी किया है। मैट्रिज के अनुसार राज्य में महायुति को पूर्ण बहुमत मिल रहा है, इसमें महायुति को 150-170 सीट मिलने का अनुमान है, वहीं महा विकास अघाड़ी को 110 से 130 सीट मिल रही है, जबकि अन्य को आठ से 10 सीट मिलने का अनुमान है।

    महाराष्ट्र
    पार्टी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
    मैट्रिज 150-170 110-130 08-10
    पी- एमएआरक्यू 137-157 126-146 02-8
    चाणक्य स्ट्रैटेजीस 152-160 130-138 06-8
    पीपुल्स पल्स 175-195 85-112 07-12
    पोल डायरी 122-186 69-121 12-29

    झारखण्ड
    पार्टी झामुमो+ भाजपा+ अन्य
    मैट्रिज 25-30 42-47 1-4
    पीपुल्स पल्स 25-37 44-53 5-9
    चाणक्य स्ट्रैटेजीस 35-38 45-50 3-5
    पी-एमएआरक्यू 37-47 31-40 1-6
    एक्सिस माय इंडिया 53 25 3

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.