Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं का सहज प्रदाय कर मध्यप्रदेश को बनाएंगे मेडिकल हब : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
    मध्यप्रदेश

    तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं का सहज प्रदाय कर मध्यप्रदेश को बनाएंगे मेडिकल हब : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं का सहज प्रदाय कर मध्यप्रदेश को बनाएंगे मेडिकल हब : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गांधी मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत सफल गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) के लिये पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफल प्रत्यारोपण प्रदेश में टर्शियरी हेल्थ केयर को नई दिशा देगा। मध्यप्रदेश को हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का सहज प्रदाय शासन की प्राथमिकता है।

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से प्रदेश में गरीब और वंचित परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जा रहा है। गंभीर बीमारियों का इलाज और महंगे ऑपरेशन अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी संभव हो गए हैं। यह योजना न केवल बीमारियों के इलाज का साधन है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का एक मजबूत आधार भी है।

    डीन जीएमसी भोपाल डॉ. कविता सिंह ने बताया कि गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए मरीज, 49 वर्षीय मनुज कुमार (परिवर्तित नाम), लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित थे। उन्हें 2 वर्ष पहले हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के दौरान किडनी की आनुवांशिक बीमारी ADPKD (Adult Polycystic Kidney Disease) का पता चला था। 6 महीने पहले उन्हें डायलिसिस पर रखा गया। डीन डॉ. सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती कमला (परिवर्तित नाम) ने साहस दिखाते हुए अपनी एक किडनी दान कर उन्हें नया जीवन दिया। डीन डॉ. सिंह ने बताया कि प्रत्यारोपण में लैप्रोस्कोपिक पद्धति से सर्जरी की गई है। इस पद्धति से ऑपरेशन के कम असुविधा होती है और डोनर जल्दी स्वस्थ हो जाता है।

    यह सफल प्रत्यारोपण डीन डॉ. कविता सिंह और अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. आर.आर. बर्डे, प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. सौरभ जैन (विभागाध्यक्ष, यूरोलॉजी), डॉ. अमित जैन, डॉ. समीर व्यास, डॉ. नरेंद्र कुर्मी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. आर. पी. कौशल (विभागाध्यक्ष, निश्चेतना), डॉ. बृजेश कौशल, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. राजकुमार अहिरवार, डॉ. असीम, जूनियर डॉक्टर: डॉ. रंजीत, डॉ. सौरभ, डॉ. अजय, डॉ. स्कंद, डॉ. रोहित, डॉ. दुर्गेंद्र, डॉ. नेहा, डॉ. लीना, डॉ. अरविंद, डॉ. कीर्ति सहित नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम ने किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.