Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»खेल भावना जीवन में रखती है अहमियत- मंत्री सारंग
    मध्यप्रदेश

    खेल भावना जीवन में रखती है अहमियत- मंत्री सारंग

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खेल भावना जीवन में रखती है अहमियत- मंत्री सारंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि खेल हमें जीवन में हार और जीत को समान भाव से स्वीकारने और खेल भावना से जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। किसी गांव, कस्बे, शहर की पहचान वहां के खेल, खिलाड़ी और मैदान से होती है। किसी खेल में कौन जीता, कौन हारा यह महत्वपूर्ण नहीं होता है, बल्कि खिलाड़ी खेल के मैदान में उतरा है, यह महत्वपूर्ण होता है। यह बात मंत्री सारंग ने नरसिंहपुर के गाडरवारा के रूद्र मैदान में आयोजित राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही। कार्यक्रम में परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी उपस्थित थे।

    मंत्री सारंग ने कहा कि कौन कितना बड़ा खिलाड़ी बनेगा, यह दावा तो मैं नहीं कर सकता, किंतु जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुआ है, वह उतना ही अच्छा नागरिक बनेगा, यह दावा कर सकता हूं। खेल हमें नियमों से चलना एवं मर्यादा का पालन करना सीखाते हैं। जीवन में भी खेल भावना अहमियत रखती है। नियम कानून की मर्यादा में रहते हुए कैसे धैर्य के साथ अपने विरोधी को परास्त किया जाता है, यही एक खिलाड़ी की पहचान होती है। गाडरवारा में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उच्चतम स्तर की खेल भावना का प्रदर्शन किया है। यह अनुशासित जीवन शैली को बढ़ावा देता है।

    मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के खेलों को नई पहचान मिली है। खेलो इंडिया के माध्यम से देशभर में खेल की उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का प्रयास हुआ है। खेलों के उन्नयन के लिए प्रदेश सरकार ने भी अहम कदम उठाये हैं। खेलों के विस्तार के साथ-साथ खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय तकनीक एवं सुविधायें दी जा रही है। मध्यप्रदेश में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से कई उत्कृष्ट खिलाड़ी मिलेंगे, जो आने वाले समय में भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। मंत्री सारंग ने गाडरवारा शहर में स्टेडियम निर्माण किये जाने की घोषणा की। साथ ही गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में 10 फिट इंडिया क्लब खोले जाने की भी स्वीकृति दी।

    मंत्री सिंह ने कहा कि मंगलवार रात्रि जब मैं भोजन शाला में जाकर खिलाड़ियों से मिला, तो खिलाड़ियों ने बताया कि उनकी इच्छा गाडरवारा घूमने की थी। ऑटो चालक ने उन्हें घुमाया और इसके बदले उसने पैसे नहीं लिये। मैं यह सुनकर काफी प्रसन्न हुआ। एथलीट यहां से अच्छी स्म्रतियॉ और राष्ट्रीय एकता की भावना लेकर लौंटेगें। उन्होंने गाडरवारा शहर में स्टेडियम निर्माण की बात भी मंच से खेल मंत्री सारंग के समक्ष रखी। समाजसेवी हंसराज मालपानी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को गाडरवारा की सुप्रसिद्ध दाल भेंट की गई।

    कबड्डी प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में हरियाणा ने मारी बाजी

    बालक एवं बालिका वर्ग में चैम्पियन टीमों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित। पांच दिवसीय 17 वर्षीय बालक/ बालिका आयु वर्ग में 68 वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच में बालक एवं बालिकाओं की अलग- अलग टीमों ने अपना- अपना प्रदर्शन किया।

    कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में हरियाणा की टीम विजेता व उप विजेता राजस्थान रही। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान महाराष्ट्र की टीम ने प्राप्त किया। इसी तरह बालिका वर्ग में विजेता हरियाणा व उप विजेता तमिलनाडु की टीम रही। तृतीय स्थान उत्तरप्रदेश की टीम ने प्राप्त किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.