Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव विनोद तावड़े अब विपक्ष के रडार पर 
    राजनीती

    भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव विनोद तावड़े अब विपक्ष के रडार पर 

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव विनोद तावड़े अब विपक्ष के रडार पर 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष पद और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की रेस में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राष्ट्रिय महासचिव विनोद तावड़े का नाम कुछ दिनों से चल रहा है लेकिन कैश कांड से उनकी साख दांव पर लग गई है। क्योंकि इस कैश कांड के चलते तावड़े अब विपक्ष के रडार पर हैं। जी हाँ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले विनोद तावड़े महाराष्ट्र में मतदान से ठीक एक दिन पहले वोट के बदले कैश बांटने के आरोप में समूचे देश में सुर्खियां बंटोर रहे हैं। चुनाव आयोग की तरफ से तावड़े के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया गया है लेकिन उक्त एफआईआर में कैश कांड का जिक्र नहीं है। वहीं इस एफआईआर की कार्रवाई के बाद राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस और विपक्ष के बड़े नेता तावड़े के जरिए बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विनोद तावड़े के साथ मनमुटाव चल रहा है क्योंकि तावड़े मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों में से एक मानें जाते हैं। वहीं वे भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष पद की रेस में भी बताये जा रहे हैं। महाराष्ट्र की राजनीति को करीब से जानने वाले बताते हैं कि फडणवीस द्वारा राज्य की राजनीति में विनोद तावड़े को साइड लाइन करने से  गृह मंत्री शाह ने उन्हें अपने करीब कर लिया क्योंकि कहा जा रहा है कि अमित शाह फडणवीस को पसंद नहीं करते हैं लेकिन आरएसएस के दवाब के चलते वे शांत हैं। उधर विनोद तावड़े को भाजपा का राष्ट्रिय महासचिव बनाकर पार्टी में उनका ओहदा बड़ा दिया गया। अब तो खबर ये भी है कि विनोद तावड़े भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की रेस में भी हैं। लेकिन मतदान की पूर्व संध्या पर जिस प्रकार से वे कैश कांड में फंस गए हैं उसके पैसा तर्क ये दिया जा रहा है कि तावड़े का कद कम करने के लिए ये एक सुनियोजित चाल पार्टी के ही लोगों द्वारा चली गई है। खैर और केसों की तरह ये केस भी ठंडे बस्ते में चला जायेगा और विनोद तावड़े इस केस से बेदाग बाहर निकल जायेंगे लेकिन फ़िलहाल वे विपक्ष के रडार पर हैं और विपक्ष को तावड़े के जरिए बीजेपी पर निशाना साधने का एक बड़ा मौका हाथ लग गया है। 
    * कौन हैं विनोद तावड़े 
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले विनोद तावड़े ऐसे 5 मौकों पर सियासी चर्चा में रह चुके हैं जिससे उनकी साख दांव पर लग गई लेकिन हर बार वे बेदाग भी निकल गए। विनोद तावड़े 2014 में पहली बार विधायक चुने गए। उन्हें बीजेपी ने मुंबई के बोरेवली सीट से उम्मीदवार बनाया था। बोरेवली सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। विधायक चुने जाने के बाद विनोद तावड़े को महाराष्ट्र सरकार में शामिल किया गया। तावड़े को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा तावड़े को परिवहन, अल्पसंख्यक, बॉर्डर सुरक्षा और संसदीय कार्य जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई। उस वक्त सियासी गलियारों में तावड़े के कद को देखते हुए उन्हें सीएम पद के दावेदार के रूप में भी पेश किया जाने लगा था। लेकिन 2015 में एक खबर में दावा किया गया कि विनोद तावड़े के पास इंजीनियरिंग की जो डिग्री है, वो फर्जी है। इस मसले को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में खूब बवाल मचा। विपक्ष ने उस वक्त कई दिनों तक सदन से सड़क तक हंगामा मचाए रखा। आरोप के मुताबिक विनोद तावड़े ने ज्ञानेश्वर विद्यापीठ पुणे से बीई (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री हासिल की हुई है। इस डिग्री को सरकार की तरफ से मान्यता नहीं दी गई। तावड़े के बचाव के लिए उस वक्त देवेंद्र फडणवीस को मैदान में उतरना पड़ा। तावड़े ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी डिग्री के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने जो जानकारी दी है, वो सही है।  
    लेकिन 2018 आते-आते विनोद तावड़े और देवेंद्र फडणवीस के बीच सियासी दूरियां बढ़ने लगी। कई मौकों पर दोनों के सुर एक दूसरे के मुकाबले बदले-बदले से थे। कहा जाता है कि तावड़े उस वक्त अपने पोस्टर पर सिर्फ नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाते थे, जो यह संकेत देता था कि अब भी वे मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं। इसलिए फडणवीस उन्हें साइड लाइन करने में जुटे रहे। इस बीच 2019 के विधानसभा चुनाव में तावड़े के साथ खेला हो गया। उन्हें बीजेपी ने टिकट ही नहीं दिया। तावड़े सरकार के पहले वरिष्ठ मंत्री थे, जिनका टिकट काट दिया गया था।टिकट कटने के बाद तावड़े सियासत में साइड लाइन हो गए। 2 साल तक वे महाराष्ट्र की राजनीति में अलग-थलग रहे। फिर 2021 में भूपेंद्र यादव के मंत्री बनने के बाद विनोद तावड़े को प्रमोशन मिला। उन्हें जेपी नड्डा की टीम में राष्ट्रीय महासचिव की कुर्सी दी गई। तावड़े बिहार के प्रभारी नियुक्त किए गए। तावड़े इसके बाद बीजेपी आलाकमान के करीब आ गए। 2024 से पहले विनोद तावड़े ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए में वापसी कराने में बड़ी भूमिका निभाई। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया और नीतीश अभी सरकार में किंगमेकर की भूमिका में हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को संगठन का नेता माना जाता है। संगठन के लूपहोल खत्म करने में तावड़े बड़ी भूमिका निभाते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी उन्हें कील-कांटे दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मतदान से ठीक 24 घंटे पहले कैश कांड के एक वीडियो ने उनकी टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल तावड़े पर मुंबई से सटे नालासोपारा विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार के साथ मिलकर 5 करोड़ रुपए बंटवाने का आरोप है। तावड़े इस मामले में सफाई दे रहे हैं। तावड़े का कहना है कि मामले में जांच कराकर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई कर सकती है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.