Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»“एक से अधिक क्रेडिट कार्ड के साथ सिबिल स्कोर बढ़ाने के 7 स्मार्ट टिप्स”
    व्यापार

    “एक से अधिक क्रेडिट कार्ड के साथ सिबिल स्कोर बढ़ाने के 7 स्मार्ट टिप्स”

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “एक से अधिक क्रेडिट कार्ड के साथ सिबिल स्कोर बढ़ाने के 7 स्मार्ट टिप्स”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्रेडिट कार्ड यानी प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। इससे शॉपिंग और बिल पेमेंट जैसे काम काफी आसानी से हो जाते हैं। साथ ही, कैश बैक और रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी मिलते हैं। इसलिए बहुत से लोग एक से अधिक क्रेडिट कार्ड भी रखते हैं। लेकिन, एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने पर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, तभी आप उसका अच्छे से फायदा उठा पाएंगे।

    कार्ड लिमिट का रखें ख्याल

    आपको अपने सभी क्रेडिट कार्ड की लिमिट की जानकारी होनी चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, आपको क्रेडिट कार्ड लिमिट का अधिकतम 30 फीसदी ही खर्च करना चाहिए। इससे अधिक खर्च करने पर बैंक को लगता है कि आपकी कर्ज पर निर्भरता काफी अधिक है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हो सकता है।

    ड्यू डेट को कभी मिस न करें

    एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने पर ड्यू डेट का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। इसलिए जरूरी है कि आप सभी कार्ड के ड्यू डेट का रिमाइंडर सेट करके रखें। अगर आप ड्यू डेट चूकते हैं, तो आपका भारी-भरकम ब्याज तो देना ही होगा। साथ ही, आपके क्रेडिट स्कोर पर भी काफी बुरा असर पड़ेगा। इससे बचने के लिए ऑटो पे भी इनेबल कर सकते हैं।

    मिनिमम ड्यू से परहेज करें

    कई लोग क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल भरने के बजाय सिर्फ मिनिमम ड्यू चुका देते हैं। अगर आप किसी आर्थिक तंगी में हैं, तो कभी-कभार ऐसा कर सकते हैं। लेकिन, इसकी आदत न डालें। अगर आप हमेशा मिनिमम ड्यू ही चुकाएंगे, तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ता जाएगा और आप कर्ज के कभी न निकलने वाले जाल में भी फंस सकते हैं।

    कैशबैक-रिवॉर्ड का लाभ उठाएं

    क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन पर आपको कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है। इनका जितना हो सके, आप बेहतर तरीके से इस्तेमाल करें। इससे आप शॉपिंग के दौरान काफी पैसे बचा सकते हैं। हालांकि, ज्यादा कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट के चक्कर में फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।

    कम से कम कार्ड का इस्तेमाल

    अगर आपका काम एक ही क्रेडिट कार्ड से चल जा रहा है, तो दिखावे के चक्कर में ज्यादा कार्ड रखने का झंझट न पालें। इसमें कोई समझदारी नहीं है। क्रेडिट कार्ड जितने कम रहेंगे, मैनेज करना उतना ही आसान होगा। साथ ही, कई कार्ड के लिए अप्लाई करने से आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.