Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Hardik Pandya बने नंबर-1 ऑलराउंडर, ICC Rankings में तिलक वर्मा को भी मिला बड़ा फायदा
    खेल

    Hardik Pandya बने नंबर-1 ऑलराउंडर, ICC Rankings में तिलक वर्मा को भी मिला बड़ा फायदा

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Hardik Pandya बने नंबर-1 ऑलराउंडर, ICC Rankings में तिलक वर्मा को भी मिला बड़ा फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक बार फिर से आईसीसी टी20I ऑलराउंडर की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। हार्दिक पांड्या ने लियाम लिविंगस्टन को पछाड़कर नंबर-1 का टैग अपन नाम किया।

    उनके अलावा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टॉप-10 में अपनी एंट्री की। तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में लगातार दो शतक जड़े थे, जिसके बाद उन्हें रैंकिंग में तगड़ा फायदा मिला हैं। तिलक वर्मा ने 69 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है।

    ICC Rankings: Hardik Pandya बने नंबर-1 T20I ऑलराउंडर

    दरअसल, हार्दिक पांड्या ने T20I ऑलराउंडर में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीछे छोड़ दिया हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई चार मैचों की टी20I सीरीज में हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया और उनके इस प्रदर्शन के बाद ही ये बड़ा इनाम मिला है।

    बता दें कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को चार मैचों की टी20I सीरीज में 3-1 से मात दी। इस जीत में हार्दिक पांड्या का अहम रोल रहा, जिन्होंने दूसरे मैच में नाबाद 39 रन बनाए। ये रन उस वक्त निकले जब टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में थी। हालांकि, भारत वह मैच हार गया।बता दें कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को चार मैचों की टी20I सीरीज में 3-1 से मात दी। इस जीत में हार्दिक पांड्या का अहम रोल रहा, जिन्होंने दूसरे मैच में नाबाद 39 रन बनाए। ये रन उस वक्त निकले जब टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में थी। हालांकि, भारत वह मैच हार गया।

    Tilak Varma ने ICC Rankings में लगाई 69 स्थानों की छलांग

    तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। तिलक वर्मा को भारत-साउथ अफ्रीका T20I सीरीज के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीद से नवाजा गया। तिलक ने बल्ले से दो शतक जड़े और पूरी सीरीज में 280 रन बनाए। तिलक वर्मा को इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने का फायदा मिला। आईसीसी रैंकिंग में तिलक वर्मा ने 69 स्थानों की लंबी छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर पहुंचे। टी20 इंटरनेशनल बैटर्स रैंकिंग में दूसरे स्थान पर फिल साल्ट है, जबकि पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड शुमार हैं।

    Sanju Samson समेत इन खिलाड़ियों को भी ICC Rankings में मिला फायदा

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I सीरीज में दो शतक लगाए, जिसके बाद वह बैटर्स रैंकिंग में 17 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स (तीन पायदान ऊपर 23वें स्थान पर) पहुंच गए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन (छह स्थान ऊपर 59वें स्थान पर) पहुंचे हैं।

    T20I बल्लेबाजों की सूची में श्रीलंका के दाएं हाथ के कुसल मेंडिस (तीन स्थान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर) और वेस्टइंडीज के हार्ड-हिटर शाई होप (16 स्थान की छलांग लगाकर) 21वें स्थान पर पहुंचे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को भी फायदा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ अपने हालिया अर्धशतक के बाद 10 स्थान के सुधार के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गए।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो

    October 16, 2026

    सेना से रिटायर होने वाले उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी

    October 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के 1474 पद बढ़ेंगे, कुल संख्या होगी 2000

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.