Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Tilak Varma T20 Rankings: तिलक वर्मा ने 69 खिलाड़ियों को पछाड़कर बने नंबर 3 बल्लेबाज
    खेल

    Tilak Varma T20 Rankings: तिलक वर्मा ने 69 खिलाड़ियों को पछाड़कर बने नंबर 3 बल्लेबाज

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Tilak Varma T20 Rankings: तिलक वर्मा ने 69 खिलाड़ियों को पछाड़कर बने नंबर 3 बल्लेबाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साउथ अफ्रीका में अपने बल्ले से सनसनी मचाने वाले तिलक वर्मा ने एक बार फिर बड़ा कमाल कर दिखाया है. तिलक वर्मा आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. बुधवार को जारी हुई ताजा रैंकिंग में तिलक वर्मा नंबर 3 पर पहुंचे. बड़ी बात ये है कि तिलक वर्मा 69 खिलाड़ियों को पछाड़कर नंबर 3 पोजिशन पर पहुंचे हैं. तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज से पहले 72वें नंबर पर थे लेकिन सीरीज में लगातार दो शतक लगाने के बाद उनकी रैंकिंग अब 3 हो गई है. तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव को भी पछाड़ दिया है. वहीं 5 मैचों में 3 टी20 शतक लगाने वाले संजू सैमसन भी तिलक से काफी पीछे छूट चुके हैं.

    संजू सैमसन की टी20 रैंकिंग
    तिलक वर्मा की तरह संजू सैमसन ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में 2 शतक लगाए थे लेकिन ये खिलाड़ी 2 बार 0 पर भी आउट हुआ जिसका नुकसान उन्हें टी20 रैंकिंग में हुआ. संजू सैमसन 22वें स्थान पर हैं. बड़ी बात ये है कि इस खिलाड़ी ने 17 बल्लेबाजों को पछाड़कर ये पोजिशन हासिल की है.

    तिलक वर्मा का दमदार प्रदर्शन
    तिलक वर्मा पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे लेकिन उन्हें साउथ अफ्रीका सीरीज में मौका मिला. सूर्यकुमार यादव ने उन्हें अपनी कप्तानी में नंबर 3 पर खेलने का मौका दिया और इसका फायदा उन्हें मिला. 22 साल के इस बल्लेबाज ने पहले सेंचुरियन में नाबाद 107 रनों की पारी खेली और उसके बाद उन्होंने जोहान्सबर्ग में भी नाबाद 120 रन बनाए. तिलक वर्मा ने इस सीरीज में 140 की औसत से 280 रन बनाए. तिलक ने इस सीरीज में 20 छक्के और 21 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 198.58 रहा. यही वजह है कि उन्हें आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप 3 में एंट्री मिली.

    सूर्यकुमार यादव का नुकसान
    एक समय टी20 रैंकिंग में टॉप पर रहने वाले सूर्यकुमार यादव अब तिलक वर्मा से भी नीचे आ गए हैं. ये खिलाड़ी नंबर 4 पोजिशन पर है. साउथ अफ्रीका सीरीज में सूर्या का बल्ला बिल्कुल नहीं चला. ये खिलाड़ी 3 पारियों में 26 रन ही बना पाया. उनका औसत 9 से भी कम रहा, नतीजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय टी20 कप्तान को नुकसान हुआ. टी20 रैंकिंग में भारत को एक और खुशखबरी मिली है. हार्दिक पंड्या दुनिया के नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन को पछाड़ दिया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.