Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»A.R. Rahman ने पत्नी सायरा बानो से अलग होने पर दिया हैशटैग, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
    मनोरंजन

    A.R. Rahman ने पत्नी सायरा बानो से अलग होने पर दिया हैशटैग, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    A.R. Rahman ने पत्नी सायरा बानो से अलग होने पर दिया हैशटैग, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिंगर और कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) गानों में कुछ नया रचने के लिए जाने जाते हैं। रोमांटिक, जोश भरने वाले और डांस के लिए परफेक्ट सॉन्ग बनाने में शायद ही कोई उनका मुकाबला कर सकता है। वैसे तो सिंगर अक्सर अपने लेटेस्ट सॉन्ग की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वह तलाक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ए आर रहमान की पत्नी सायरा बानो की वकील ने स्टेटमेंट जारी कर कपल के अलग होने की घोषणा की। इसके बाद सिंगर ने भी इमोशनल नोट शेयर कर तलाक की बात को कंफर्म कर दिया है।
    ऑस्कर वीजेता संगीतकार एआर रहमान के परिवारी की ओर से उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की बात लगातार कही जा रही है। इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिंगर ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उनका पत्नी से अलग होने का दर्द साफ तौर पर देखा जा सकता है।
    रहमान ने हैशटेग में लिखा कुछ ऐसा
    एआर रहमान ने पोस्ट में लिखा कि ‘हमारे रिश्ते की ग्रैंड थर्टी तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हर चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। भगवान का सिंहासन भी टूटे हुए दिलों के भार से कांप सकता है। हम फिर भी बिखराव में अर्थ तलाशते रह जाते हैं। भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी पुरानी जगह न मिले। हमारे सभी दोस्तों, इस नाजुक समय से गुजरने के दौरान हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’ सिंगर एआर रहमान ने हैशटैग एआर-सायरा ब्रेकअप भी एड किया।
    सिंगर एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर की। लेकिन, उसमें उन्होंने ब्रेकअप का हैशटैग डाल दिया। पोस्ट में एआर-सायरा ब्रेकअप देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा चैट जीपीटी और हैशटैग। वहीं, दूसरे यूजर ने यहां तक कह दिया कि ऐसी स्थिति में हैशटैग कौन बनाता है।
    सायरा की वकील वंदना शाह ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करके एआर रहमान और सायरा बानो के अलग होने की जानकारी दी थी। जारी की गई स्टेटमेंट में लिखा गया था कि ‘शादी के कई सालों बाद मिसेस सायरा और उनके पति मिस्टर एआर रहमान ने एक दूसरे से अलग होने का मुश्किल फैसला लिया है।'
    स्टेटमेंट में दोनों के अलग होने की वजह का भी खुलासा किया गया है। इसमें साफ तौर पर लिखा नजर आ रहा है कि ‘यह निर्णय दोनों के रिश्ते में भावनात्मक तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के लिए अपने गहरे प्यार के बावजूद, जोड़े ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने दोनों के बीच एक बड़ी खाई पैदा कर दी है, जिसे भरना दोनों के लिए आसान नहीं है।'
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.